फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bus overturned, 6 injured

रायबरेली जा रही प्राइवेट बस पलटी, 6 घायल

Mon, 10 May 2021 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bus overturned, 6 injured
नोएडा। दिल्ली से रायबरेली जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस रविवार देर शाम सेक्टर-37 मोड़ के पास पलट गई। इस घटना में 6 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। 2 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पर डीसीपी ट्रैफिक समेत कमिश्नरेट पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक पहुंचाने की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दिल्ली के मोरी गेट से रायबरेली जाने वाली प्राइवेट बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। सेक्टर-37 मोड़ के पास तेज रफ्तार होने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से वहां चीख-पुकार और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने एकत्रित होकर घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि 6 सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। बस को सड़क से हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू किया जा रहा है। सवारियों के गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed