{"_id":"67b89cefa6b0f78ef00d95a1","slug":"bus-fleet-will-increase-in-four-months-11000-e-buses-will-arrive-noida-news-c-340-1-del1011-80849-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चार महीने में बढ़ेगा बसों का बेड़ा, 11,000 ई-बसें आएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चार महीने में बढ़ेगा बसों का बेड़ा, 11,000 ई-बसें आएंगी
विज्ञापन
परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने माना, दिल्ली में बसों की कमी, कई सीएनजी बसें पुरानी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा
सरकार ने राजधानी की परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने माना कि दिल्ली में बसों की कमी है। दिल्ली की सड़कों पर चली रहीं सीएनजी बसें भी पुरानी हो गईं हैं। इनमें से ज्यादातर अगले छह माह में सड़कों से हट जाएंगी। इस किल्लत से निपटने की तैयारी दिल्ली सरकार ने शुरू कर दी है। अगले चार माह में करीब 11000 नई ई-बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। इससे दिल्ली में बसों की कमी दूर होगी। साथ ही, वायु प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।
परिवहन मंत्री ने दोहराया कि महिलाओं के लिए फ्री बस सुविधा जारी रहेगी। दस साल से आप सरकार ने दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बिगाड़कर रख दिया है। नई बसों के आने को लेकर विज्ञापन दिए गए, लेकिन बसें खरीदी नहीं गईं। सरकार इसकी जांच करेगी कि ऐसा किस वजह से हुआ है। मंजूरी मिलने के बाद भी बसें क्यों नहीं आईं। साथ ही, जो विज्ञापन दिए गए वे किन पैसों से दिए गए इसकी भी जांच होगी। अभी डीटीसी 2,200 करोड़ रुपये के घाटे में है। कुछ माह में इस घाटे को भी कम किया जाएगा। दिल्ली में परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी। जनता को स्टॉप पर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विभाग के अधिकारियों के साथ कई बैठकें होंगी, जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। बसों में महिलाओं का सफर फ्री रहेगा। अगले 100 दिन की कार्ययोजना के दौरान कई बदलाव देखने को मिलेंगे।