{"_id":"68e3eb7694a0af745a0dc98c","slug":"bus-catches-fire-under-elevated-road-no-one-injured-noida-news-c-1-gnd1002-3488718-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एलिवेटेड रोड के नीचे चलती बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एलिवेटेड रोड के नीचे चलती बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
- दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू, यात्रियों में मची अफरातफरी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-28 में एलिवेटेड रोड के नीचे विश्व भारती स्कूल के पास सोमवार शाम को चलती हुई एक प्राइवेट बस में आग लग गई। बस से धुआं निकलता देख सवारियां उतर गईं। आग की लपटें बस से निकलने लगी। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझा दिया। इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी मची रही। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
बुलंदशहर नंबर की एक बस सोमवार शाम को सेक्टर-62 से सेक्टर-37 की तरफ जा रही थी। जब बस सेक्टर-28 स्थित एलिवेटेड रोड के नीचे पहुंची तो बस से धुआं निकलने लगा। उस वक्त बस में कई सवारियां थीं। धुआं देखकर चालक ने बस रोक दी और सवारियां नीचे उतर गई। तभी बस के एक हिस्से से आग की लपटें निकलने लगीं। राहगीरों की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम व कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की दो गाडिय़ों ने आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस फरार बस चालक की जानकारी जुटाने में लगी है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
-- -- -- -- -- -- --
घटना से यातायात हुआ प्रभावित
रोड पर बस में आग लगने के कारण मौके पर भीड़ जमा हो गई। इससे कुछ देर के लिए यातायात अस्त व्यस्त हो गया। आग लगने के दौरान कई लोगों ने इस दौरान बस में आग लगने का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस वक्त आग लगी थी उस दौरान बस की गति कम थी। इस कारण समय रहते चालक ने बस को रोक दिया।