{"_id":"666b12f984f66314790fc791","slug":"bunty-reached-home-family-members-became-emotional-on-return-grnoida-news-c-23-1-vns1013-33333-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घर पहुंचा बंटी, वापसी पर भावुक हुए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घर पहुंचा बंटी, वापसी पर भावुक हुए परिजन
विज्ञापन
फोटो:-- -- -- -- -- -- -- -- -
घर पहुंचा बंटी, वापसी पर भावुक हुए परिजन
-जम्मू के रियासी में आतंकी हमले में लगी थी बंटी को गोली
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जम्मू के रियासी के पास आतंकी हमले में घायल बंटी गुप्ता बृहस्पतिवार को कुलेसरा स्थित अपने घर पहुंच गए हैं। शाम को 8 बजे के बाद वह घर पहुंचे। माता-पिता ने बंटी को गले लगा लिया। सकुशल वापसी पर परिजन भावुक हो गए। वहीं, बंटी का कहना है कि वह ठीक हैं, लेकिन दर्द अभी भी है। यहां अपना इलाज कराएंगे। वहीं, लक्ष्मी और मीरा अभी जम्मू में ही हैं।
जम्मू के रियासी में आतंकियों ने श्रद्धालुओं की बस पर हमला कर दिया था। हमले में 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 से अधिक घायल थे। घायलों में ग्रेनो की दो महिलाएं व एक युवक शामिल थे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घायल बंटी गुप्ता बृहस्पतिवार को शाम करीब सवा पांच बजे की फ्लाइट पकड़कर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। उनको लेने के लिए परिजन और दोस्त एयरपोर्ट पहुंच गए थे। रात करीब 8 बजे बंटी कुलेसरा स्थित अपने घर पहुंचे। यहां परिजनों से मुलाकात की और आपबीती बताई। बंटी के सकुशल लौटने पर परिजन भावुक हो गए। बंटी ने बताया, शुक्रवार को डॉक्टरों से सलाह लेंगे। वहीं, ग्रेनो की मीरा और उनकी बहन लक्ष्मी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल सकी है। मीरा पति के साथ बहन की देखभाल कर रही हैं।