{"_id":"68c9cf76c798662f74012eee","slug":"bullies-shot-the-dairy-owner-and-his-sister-at-home-admitted-to-hospital-na-news-c-372-1-lu11006-144110-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घर में दबंगों ने डेयरी संचालक और बहन को मारी गोली, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घर में दबंगों ने डेयरी संचालक और बहन को मारी गोली, भर्ती
Wed, 17 Sep 2025 02:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
गुडंबा में आसिफ के घर में मौजूद पुलिसकर्मी, घटनास्थल के बाहर जांच करती पुलिस व अस्पताल के बाहर
लखनऊ। गुडंबा के कल्याणपुर विवेकानंदपुरम में मंगलवार रात तीन कार सवार दबंगों ने घर में घुस कर डेयरी संचालक 25 वर्षीय मो. आसिफ और उनकी बहन सन्नो पर सात राउंड फायरिंग कर दी।दोनों को एक-एक गोली लगी। गुडंबा पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच में जुट गई।
आसिफ की मां मेहरूनिशा के मुताबिक मंगलवार रात वह और बेटी घर पर थी। रात 11 बजे एसयूवी से दो युवक आए और जबरन घर में घुस गए। दोनों बेटे को पुकारते हुए गाली-गलौज करने लगे। इस बीच दो कार से 12 लोग और आ गए। मेहरूनिशा ने बताया कि आरोपी धमका ही रहे थे तभी बेटा आसिफ भी घर आ गया। बेटे को देखते ही आरोपियों ने असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली बेटे के दाएं कंधे को छूते हुए निकल गई। जबकि दूसरी गोली सन्नो के अंगूठे में जा लगी। फायरिंग की आवाज से पड़ोसी भी आ गए और आरोपियों पर पथराव शुरू कर दिया। खुद को फंसता देख आनन-फानन आरोपी दो कारों से भाग निकले। जबकि उनकी एक एसयूवी वहीं रह गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
इंस्पेक्टर प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव आनन फानन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लग गई। पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित भाई-बहन की हालत खतरे से बाहर है। जांच में अभी घटना का कारण नहीं पता चल सका है। आरोपियों की एसयूवी कब्जे में ली गई है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।