फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bullet rider engineering student killed, another injured in collision with canter

Noida News: कैंटर की टक्कर से बुलेट सवार इंजीनियरिंग छात्र की मौत, दूसरा घायल

Sat, 14 Jan 2023 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Bullet rider engineering student killed, another injured in collision with canter
कैंटर की टक्कर से बुलेट सवार इंजीनियरिंग छात्र की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

- चचेरे भाई की बाइक लेकर जा रहे थे दोनों, अल्फा-1 सेक्टर के पास शुक्रवार रात दो बजे हुआ हादसा
- दोनों ने नहीं लगा रखे थे हेलमेट, सिर में गंभीर चोट लगने से गई छात्र की जान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परी चौक सूरजपुर रोड पर अल्फा-1 सेक्टर के पास शुक्रवार देर रात लगभग दो बजे कैंटर ने बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट सवार बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र बिहार के सारण निवासी विकास राजपूत (24) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी दिल्ली के छतरपुर निवासी शुभम साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण विकास की जान चली गई। वहीं शुभम के भी शरीर में कई जगह चोट आई है। उसके हाथ में फ्रैक्चर है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र विकास राजपूत तुगलपुर में किराये पर रहता था। वहीं अल्फा-2 निवासी शुभम साहनी एक्युरेट कॉलेज में पढ़ता है है। शुक्रवार रात शुभम अपने चचेरे भाई सुधीर की बुलेट लेकर निकला था। तुगलपुर में विकास के कमरे पर गया था। रात को दोनों शुभम के कमरे पर लौट रहे थे। परी चौक-सूरजपुर मार्ग पर अल्फा-1 के गेट नंबर एक के सामने कैंटर ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में विकास के सिर में गंभीर चोट लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं घायल शुभम का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन ग्रेटर नोएडा पहुंच गए। बताया गया है कि विकास दो भाई और एक बहन है।
विज्ञापन


पीछे से आ रहे पुलिस वाहन ने चालक को पकड़ा
हादसे के दौरान उसी मार्ग पर पुलिस वाहन आ रहा था। पुलिस ने तुरंत आरोपी कैंटर चालक को पकड़ लिया। वहीं, हादसे के बाद यहां जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बुलेट और कैंटर को हटाकर जाम खुलवाया। इसके बाद विकास के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजन को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता सेना से सेवानिवृत्त, बड़ा भाई है इंजीनियर

छात्र के रिश्तेदार ने बताया कि विकास के पिता नागेश्वर सिंह सेना से सेवानिवृत हैं। जबकि बड़ा भाई सोनू कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। विकास के चाचा सीआरपीएफ में है। उनकी तैनाती दिल्ली में है। विकास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का होनहार छात्र था। उसकी परीक्षा खत्म हो चुकी थी। शुक्रवार रात लगभग 10 बजे विकास की फोन पर अपनी मां से भी बात हुई थी। विकास की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed