फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bulldozer runs on illegal colony in Duhai

Noida News: दुहाई में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Thu, 16 Jan 2025 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal colony in Duhai
दुहाई में अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जीडीए की टीम।
गाजियाबाद। दुहाई में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुधवार को जीडीए का बुलडोजर चला। नक्शा पास कराए बगैर प्लाट काटे जाने की सूचना पर जीडीए की टीम पहुंची थी। यहां नमो भारत स्टेशन के पास काॅलोनी काटी जा रही है। सिर्फ दुहाई नहीं। नमो भारत के लगभग सभी स्टेशन के पास खेतों में बाउंड्री करके प्लाट काटे जा रहे हैं। जीडीए का प्रवर्तन दल इन पर कार्रवाई कर रहा है। इसके बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। मोदीनगर, मुरादनगर और गुलधर स्टेशन के आसपास सबसे ज्यादा अवैध प्लाटिंग की जा रही है। इनमें आधी से ज्यादा प्लाट ऐसे हैं जिन्हें खरीदने के एक से दो साल बीत जाने पर लोग इमारत नहीं बना पा रहे हैं। जैसे ही इमारत बनती है, जीडीए की टीम ध्वस्त करने पहुंच जाती है।
विज्ञापन

इसी तरह की शिकायतें बम्हेटा से आ रही हैं। यहां भी जीडीए की टीम कार्रवाई कर चुकी है। जीडीए के अपर सचिव पीके सिंह ने बताया कि दुहाई में खसरा संख्या 468 पर संजय चौधरी, अजय कुमार और संजीव चौधरी द्वारा अनधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में भूखंडों की बाउंड्रीवाल, सड़क, विद्युत खंभों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान निर्माणकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया। पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed