फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buliders will complete project as soon said rajeev kumar

बाधाओं को जल्द से जल्द दूर कर प्रोजेक्ट को पूरा करें - रेरा अध्यक्ष

Thu, 22 Aug 2019 02:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 22 Aug 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Buliders will complete project as soon said rajeev kumar
रेरा कोर्ट में शिकायतें सुनते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा दो स्थित कार्यालय में यूपी रेरा के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बुधवार को आठ बिल्डरों के साथ बैठक की। इन बिल्डरों के 16 प्रोजेक्ट में 10750 फ्लैट हैं। बैठक में प्रोजेक्टों को पूरा कराने को लेकर मंथन हुआ। रेरा अध्यक्ष ने सख्ती के साथ बिल्डरों से कहा है कि जल्द से जल्द सभी बाधाओं को दूर कर प्रोजेक्ट पूरा करें। उन्होंने दो बिल्डरों से एक सप्ताह के अंदर एक्शन प्लान भी मांगा है। वहीं, दो अन्य को प्राधिकरण के साथ बैठक कर समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


बिल्डर प्रोजेक्टों को पूरा करने में लापरवाही बरत रहे हैं। इसको लेकर यूपी रेरा हर सप्ताह बिल्डरों के साथ बैठक कर प्रोजेक्टों की समीक्षा कर रहा है। बुधवार को भी यूपी रेरा अध्यक्ष राजीव कुमार ने आठ बिल्डरों के 16 प्रोजेक्टों को लेकर बैठक की। जिसमें बिल्डरों के अलावा रेरा के सदस्य बलविंदर कुमार, कल्पना मिश्रा, सचिव अबरार अहमद और कंसिलिएशन फोरम के अध्यक्ष आरडी पालीवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रेरा अध्यक्ष ने रूद्रा व देविका बिल्डर को प्राधिकरण के साथ बैठक कर सभी बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए हैं। ताकि, प्रोजेक्ट को जल्द पूरा किया जा सके। वहीं, पटेल एडवांस, कैपिटल्स व राजेश प्रोजेक्ट के खरीदारों की शिकायतें आने पर बिल्डरों को कंसिलिएशन फोरम के माध्यम से समाधान कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में मासकॉट व जातस्य बिल्डर से एक सप्ताह के अंदर प्रोजेक्ट को पूरा करने का एक्शन प्लान मांगा है। जातस्य बिल्डर को तीन सप्ताह के अंदर रेरा की वेबसाइट पर प्रोजेक्ट को एक्सटेंशन कराने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही बैंक खातों की जानकारी भी देनी होगी। राजेश बिल्डर ने कुछ टॉवरों को बनाने का फैसला स्थगित किया है। बिल्डर को रेरा की वेबसाइट से टॉवरों को हटाना होगा।

इन बिल्डरों के प्रोजेक्ट में फंसे है हजारों फ्लैट
रूद्रा बिल्डवेल प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के रूद्रा पैलेस हाइट्स प्रोजेक्ट, पटेल एडवांस जेवी का नियोटाउन फेज एक, दो व तीन, मासकॉट होम्स प्राइवेट लिमिटेड का मनोरथ प्रोजेक्ट, जातस्य प्रमोटर्स प्रा. लि. का स्काईटेक कलर्स एवेन्यू (टॉवर ए, बी, डी व ई) प्रोजेक्ट, देविका गोल्ड होम्स प्रा. लि. का देविका गोल्ड होम्स प्रोजेक्ट, राजेश प्रोजेक्ट्स (इंडिया) प्रा. लि. का आरजी लग्जरी होम्स प्रोजेक्ट, कैपिटल्स इंफ्राटेक होम्स प्रा. लि. का कैपिटल एथेना प्रोजेक्ट और सोलारिस रियलटेक प्रा. लि. का डीपीएल फ्लोरा हैरिटेज प्रोजेक्ट में 10750 फ्लैट फंसे हैं।


बिल्डर अगर लापरवाही बरतते हैं तो उन पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना नहीं देने पर उनके खिलाफ प्रोजेक्ट की कुल कीमत का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।- राजीव कुमार, अध्यक्ष, यूपी रेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed