फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buildings made obstacle in the way of Bhangel elevated road

Noida News: भंगेल एलिवेटेड रोड की राह में रोड़ा बनी इमारतें

Sun, 11 Jun 2023 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Buildings made obstacle in the way of Bhangel elevated road
भंगेल एलिवेटेड रोड की राह में रोड़ा बनी इमारतें
विज्ञापन

- प्राधिकरण की ओर से ड्राइंग आदि के माध्यम से की जा रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दादरी-सूरजपुर-छलैरा (डीएससी) रोड पर सेक्टर-41 अगाहपुर से नोएडा स्पेशल इकोनॉमिक जोन तक निर्माणाधीन छह लेन के 5.5 किमी लंबे एलिवेटेड रोड की राह में कुछ इमारतें रोड़ा बन गई हैं। ऐसे में पहले से ही धीमी रफ्तार से चल रहे एलिवेटेड रोड के काम में ब्रेक लगने की आशंका है। हालांकि नोएडा प्राधिकरण इसके समाधान में जुट गया है। सूत्रों के मुताबिक स्पेशल इकोनॉमिक जोन की ओर करीब 50 मीटर क्षेत्र में एलिवेटेड रोड के पिलर नंबर 21 से कुछ पहले से लेकर पिलर नंबर 22 के आगे तक के निर्माण की जद में कुछ इमारतें आ रही हैं। प्राधिकरण के अधिकारी इमारतों के मालिकों से वार्ता करने में जुट गए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक इमारतों को बचाने के लिए एलिवेटेड रोड के मूल ड्राइंग में बदलाव करना होगा। जो संभव नहीं है। पिलर तैयार हो चुके हैं। जिसे खिसकाया नहीं जा सकता। इन स्थानों पर एलिवेटेड रोड की चौड़ाई भी कम नहीं की जा सकती। ऐसा करना वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इमारतों का जितना हिस्सा एलिवेटेड रोड की जद में आ रहा है। उसे तोड़कर इसका निर्माण कार्य पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

यहां यह भी देखा जाएगा कि कहीं इमारतें अतिक्रमण का हिस्सा तो नहीं हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो प्राधिकरण के तत्कालीन अधिकारियों पर भी सवाल उठेंगे क्योंकि किसी भी परियोजना के ड्राइंग आदि मंजूर कराने के लिए कई चरणों में मंथन होता है। कई एजेंसियों से इस मामले में सेवा ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 63 प्रतिशत काम पूरा
जून 2020 में एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। पहले इसकी डेडलाइन दिसंबर 2021 थी जिसे बढ़ाकर दिसंबर 2022 किया गया। फिलहाल मौजूदा डेडलाइन दिसंबर 2023 है। रोड निर्माण का 63 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।


परियोजना का बजट बढ़ाने को लेकर विवाद
एलिवेटेड रोड की कार्यदायी संस्था सेतु निगम की ओर से इसका बजट बढ़ाने की मांग की गई है। काम शुरू होने के समय परियोजना का बजट 468 करोड़ रुपये था। बाद में सेतु निगम की ओर से इसका बजट करीब 150 करोड़ रुपये और बढ़ाने की अपील प्राधिकरण से की गई। निर्माण सामग्री आदि के महंगे होने का तर्क दिया गया। इसके अलावा कोरोना काल की वजह से काम में देरी हुई। इस वजह से भी बजट बढ़ने की बात कही गई। हालांकि नोएडा प्राधिकरण ने सेतु निगम के बढ़े बजट की मांग को मंजूर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed