फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buildings constructed without map approval will be sealed

Noida News: नक्शा पास कराए बिना बनी इमारत होंगी सील

Tue, 14 Oct 2025 12:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 14 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Buildings constructed without map approval will be sealed
अधिकारियों के साथ बैठक करते निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की जमीन से अवैध कब्जे हटवाने को लेकर नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निगम की जमीन पर कब्जा करने वालों, बिना नक्शे के भवन बनाने वाले और अवैध कब्जे करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने सभी भवन निरीक्षकों से अब तक बिना नक्शे व अवैध कब्जा कर बने भवनों की जानकारी मांगी। निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी कि अब तक कितने भवन मालिकों को पहला व दूसरा नोटिस दिया।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए। इसके अलावा नक्शा पास करने संबंधित कितने फाइल निपटाई गई। अभी तक कितनी लंबित है। लंबित फाइलों को जल्द निपटारा करने के आदेश दिए। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध कॉलोनियां काटने वालों पर शिकंजा कसें। कहीं भी कोई अवैध कॉलोनी काटता है तो उस पर तुरंत कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम नोटिस देने के बाद उस भवन को सील करें। यदि कोई बिना अनुमति के सील खोलता है तो उस पर एफआईआर दर्ज कराएं। सीलिंग कार्रवाई के बाद भी यदि भवन मालिक नक्शा नहीं बनवाता है तो पुलिस फोर्स की मदद से उस भवन को ध्वस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed