{"_id":"68693e61625e4eac82000981","slug":"buildings-collapsed-after-fire-noida-news-c-340-1-del1004-96397-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आग लगने के बाद जर्जर हो गई इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आग लगने के बाद जर्जर हो गई इमारत
विज्ञापन
करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में आग लगने का मामला
दीवारों-पिलर में आईं दरारें, बचाव कार्य में लगे 150 दमकलकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विशाल मेगा मार्ट में आग ने बेसमेंट के अलावा चारों मंजिलों को चपेट में ले लिया। लगभग हर मंजिल पर तुरंत जलने वाला सामान था। ऐसे में आग तेजी से भड़की। वहीं, इमारत दाएं-बाएं और पीछे से दूसरी इमारतों से कवर है। ऐसे में दमकलकर्मियों ने सामने की खिड़कियां, शीशे, दीवारें तोड़कर अंदर पानी डालने का रास्ता बनाया। भीषण आग की वजह से इमारत का तापमान काफी अधिक है। दीवारों और पिलरों में भी दरारें आ चुकी हैं। अंदर रखा लोहे का सामान तक पिघल चुका है। बचाव कार्य में 150 दमकलकर्मियों को लगाया गया।
आग की कुछ घटनाएं
. 24 जून 2025:
रिठाला के पास चार मंजिला इमारत में आग लगने से चार लोगों की मौत। अभी तक पहचान नहीं हुई।
. 15 फरवरी 2024: अलीपुर में पेंट फैक्टरी में आग लगने से 11 की मौत व चार झुलसे। कई लोगों को बचाया गया।
. 13 मई 2022: मुंडका की फैक्टरी में आग लगने से 27 लोगों की मौत, 12 झुलसे, कई लोगों को सुरक्षित निकाला।
. 08 दिसंबर 2019:
सब्जी मंडी की फैक्टरी में आग लगने से 43 लोगों की मौत, कई घायल।