{"_id":"6913413cfa636aa5a6006be2","slug":"builders-will-have-to-follow-the-rules-of-grape-3-noida-news-c-23-1-lko1064-80245-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिल्डरों को करना होगा ग्रेप-3 के नियमों का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिल्डरों को करना होगा ग्रेप-3 के नियमों का पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-क्रेडाई वेस्टर्न यूपी ने अपने सभी सदस्यों को जारी किए दिशा-निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। क्रेडाई वेस्टर्न यूपी (क्रेडाई) ने अपने सभी सदस्य बिल्डरों को ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान की तीसरी स्टेज के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए है। क्रेडाई वेस्टर्न यूपी के चेयरमैन ने इस संबंध में सभी को दिशा-निर्देश दिए है। ताकि वायु प्रदूषण की रोकथाम की जा सके और प्रोजेक्ट भी प्रभावित नहीं हों।
मंगलवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेप-3 लागू कर दिया। इस पर क्रेडाई वेस्टर्न यूपी के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। सभी डेवलपर्स और बिल्डर्स से अपील की गई है कि उनको सभी दिशा-निर्देशों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करना होगा। किसी भी स्थिति में निर्माण सामग्री खुले में नहीं रखी जाए। साइट पर धूल नियंत्रण के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए। मलबे का सही निस्तारण किया जाए। ट्रकों को पूरी तरह ढ़ंककर ही साइट से बाहर निकाला जाए। डीजल जनरेटर का उपयोग कम से कम किया जाए। लगातार एंटी स्मॉग गन का प्रयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण को रोकने में बिल्डरों को अहम भूमिका निभानी होगी।