{"_id":"600094ab8ebc3e31460f9d85","slug":"builder-threating-up-rera-team-video-viral-grnoida-news-noi5599261108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर ने यूपी रेरा की तकनीकी टीम को धमकाया, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर ने यूपी रेरा की तकनीकी टीम को धमकाया, वीडियो वायरल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) पर बिल्डर किस तरह हावी है। इसका नजारा बृहस्पतिवार को मथुरा के वृंदावन के एक प्रोजेक्ट के वायरल वीडियो में देखने को मिला। वीडियो में बिल्डर यूपी रेरा की टीम को धमका रहा है। बिना अनुमति अंदर आने पर पुलिस से गिरफ्तार कराने की धमकी दी। घटना 11 जनवरी की है। वहीं, यूपी रेरा ने जांच शुरू कर दी है। रेरा जल्द ही बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
वृंदावन में लोट्स गार्डन होम्स के नाम से प्रोजेक्ट है। प्रोजेक्ट में 100 विला व फ्लैट हैं। खरीदारों की एसोसिएशन के सचिव एनएस चौहान ने यूपी रेरा में शिकायत की थी। आरोप है कि बिल्डर ने स्वीमिंग पुल, क्लब, एक तरफ की बाउंड्री वॉल जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं दी है। कुछ खरीदारों ने वहां पर रहना शुरू भी कर दिया है। वहीं, बिल्डर मेंटेनेंस शुल्क मांग रहा है। शिकायत पर यूपी रेरा की पीठ ने तकनीकी टीम को स्थलीय निरीक्षण की जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया। आदेश पर 11 जनवरी को आगरा, मथुरा की साइट देखने वाली यूपी रेरा की तकनीकी टीम प्रोजेक्ट पर पहुंची। निरीक्षण के कई वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो में टीम के साथ कुछ खरीदार भी मौजूद हैं। टीम प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर फोटो खींच रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि महंत की वेशभूषा में एक व्यक्ति गुस्से में टीम पर चिल्ला रहा है। बिना अनुमति अंदर आने पर सवाल कर रहा है। सदस्यों ने बताया कि वो यूपी रेरा से है। जिस पर भी वह व्यक्ति आगबबूला हो गया और पुलिस बुलाकर गिरफ्तार कराने की धमकी दी। ऑफिस में आकर बात करने को कहा। खरीदारों का कहना है कि महंत की वेशभूषा में बिल्डर है। कुछ अन्य वीडियो में वह व्यक्ति व एक महिला कुछ खरीदारों से बहस कर रहा है।
छवि खराब होने के डर से नहीं की कार्रवाई
यूपी रेरा के अफसरों को घटना की जानकारी 11 जनवरी को ही मिल गई थी। इसका वीडियो भी मिल गया था, लेकिन छवि खराब होने के डर से वीडियो को सार्वजनिक नहीं किया। हालांकि, यूपी रेरा बिल्डर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। अफसरों का कहना है कि जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
--------------
वीडियो से निराश हैं खरीदार
वायरल वीडियो को देखकर खरीदार निराश हैं। उनका का कहना है कि अभी तक बिल्डर आदेश का पालन नहीं कर रहे थे, लेकिन अब यूपी रेरा की टीम को ही धमकाना शुरू कर दिया है। यूपी रेरा का बिल्डरों पर असर नहीं है।
सरकारी काम में बाधा डालने पर बिल्डर के खिलाफ मथुरा के संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। बिल्डर के प्रोजेक्ट का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। साथ ही यूपी रेरा में पंजीकृत नहीं है। यूपी रेरा अधिनियम के तहत बिल्डर पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
राजीव कुमार, अध्यक्ष यूपी रेरा