फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Builder gets stress fund, 900 buyers awaken for home

बिल्डर को मिला स्ट्रेस फंड, 900 खरीदारों में जागी घर की आस

Tue, 06 Apr 2021 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 06 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Builder gets stress fund, 900 buyers awaken for home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

लंबे समय से इंतजार कर रहे कैपिटल इंफ्रा होम्स के 900 खरीदारों में आशियाने की आस फिर से जागी है। एसबीआई कैप के जरिए बिल्डर को स्ट्रेस फंड जारी हो गया है। बीते मार्च में मंजूरी मिली थी। प्राधिकरण को भी जमीन के एवज में 31 करोड़ रुपये मिल गए हैं। तीन और बिल्डरों को भी स्ट्रेस फंड से जल्द मदद मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि कैपिटल इंफ्रा होम्स को 165 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता बीते माह ही स्वीकृत हो गई थी। अब उसे किस्त जारी हो गई है। इसमें से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को भी जमीन के एवज में 31 करोड़ रुपये मिल गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट में 900 फ्लैट हैं, जो दो चरण में पूरे होंगे। पहले चरण में अक्तूबर 2021 तक 450 और दूसरे चरण में फरवरी 2022 तक 450 फ्लैट पूरे हो जाएंगे। इसके बाद खरीदारों को फ्लैट मिल सकेंगे। कैपिटल इंफ्रा होम्स पहला प्रोजेक्ट है, जिसे स्ट्रेस फंड से वित्तीय मदद मिली है। इतनी बड़ी रकम एकमुश्त मिलने से प्राधिकरण भी गदगद है। कोरोना काल में पहली बार इतनी रकम प्राधिकरण के खाते में जमा हुई है।
विज्ञापन


2019 में केंद्र सरकार ने बनाया था स्ट्रेस फंड
दरअसल, खुद के आशियाने की आस में हजारों खरीदारों ने बिल्डरों के प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक करा लिए और किस्त देते रहे। बिल्डर ने इस पैसे से प्रोजेक्ट को पूरा कराने के बजाय कहीं और खर्च कर दिए। वित्तीय संकट होने से प्रोजेक्ट अधूरे रह गए। खरीदार लंबे समय से फ्लैट पर पजेशन मिलने की आस लगाए बैठे हैं। भारत सरकार ने 2019 में ऐसी तमाम परियोजनाओं को पूरा करने के लिए स्ट्रेस फंड बनाया। इसके तहत कई शर्तें तय कर दीं। कई बिल्डरों ने इस फंड के लिए आवेदन किए। अब बिल्डरों को इस फंड से वित्तीय मदद मिलनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed