फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Builder duped of Rs 60 lakh in the name of investing in online store chain

Noida News: ऑनलाइन स्टोर चेन में निवेश के नाम पर बिल्डर से ठगे 60 लाख

Thu, 27 Nov 2025 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
Builder duped of Rs 60 lakh in the name of investing in online store chain
- फेसबुक पर महिला ने दोस्ती कर की ठगी की वारदात
विज्ञापन

-पीड़ित की शिकायत के बाद साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। ऑनलाइन स्टोर चेन में निवेश के नाम पर बिल्डर से 60 लाख रुपये की ठगी कर ली। एक महिला ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद ठगी की इस वारदात को अंजाम दिया। बिल्डर की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।


सेक्टर-43 के रहने वाले एक बिल्डर ने पुलिस से शिकायत की है कि 20 अगस्त को फेसबुक पर वह माही नाम की महिला के संपर्क में आए। फेसबुक पर दोस्ती के बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी। महिला ने ऑनलाइन स्टोर से जुड़कर खुद को कारोबार करने वाली बताया। महिला ने कहा कि इसमें निवेश पर उसे 15 से 20 फीसदी का मुनाफा होता है। इसके बाद बिल्डर को अपनी गारंटी पर कारोबार करने को राजी किया। बिल्डर ने महिला के कहने पर विश शॉप नाम के स्टोर पर बल्क में माल खरीदा और 24 घंटे में ही ऑनलाइन माल बेच दिया। पहली ही डील पर मनोज को 20 प्रतिशत का लाभ हुआ। रकम बैंक में खाते में ट्रांसफर होने पर मनोज का विश्वास बढ़ा तो वह महिला के झांसे में आ गए और 24 नवंबर तक 22 बार में 60 लाख रुपये निवेश कर दिए। एप पर 1.10 करोड़ रुपये दिखने लगे तो मनोज ने मुनाफे समेत रकम निकालने का आवेदन किया। ठगों ने कर के रूप में 11 लाख जमा कराने को बोला। मनोज के रकम जमा नहीं करने पर ठगों ने यूएस सरकार द्वारा खाता बंद करने की बात कहकर डराया। इसके बाद मनोज को ठगी का अहसास हुआ और तो पूरी रकम की मांग की। इस पर जालसाजों ने उन्हें ब्लॉक कर दिया। इसके बाद एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की गई। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है और उन खातों का पता लगाया जा रहा। जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article