फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Budget will be re-assessed for the construction of Bhangel elevated road

Noida News: भंगेल एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए नए सिरे से होगा बजट का आकलन

Fri, 28 Jul 2023 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Budget will be re-assessed for the construction of Bhangel elevated road
भंगेल एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए नए सिरे से होगा बजट का आकलन
विज्ञापन

-150 करोड़ रुपये बजट बढ़ाने को लेकर सेतु निगम प्राधिकरण से कई बार कर चुका है अपील
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भंगेल एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए अनुमानित और बढ़े हुए बजट का दोबारा आकलन होगा। इसके बाद नियम के मुताबिक बजट बढ़ाने या मौजूदा बजट पर काम कराने को लेकर फैसला होगा।
दरअसल, सेतु निगम की ओर से 150 करोड़ रुपये बजट बढ़ाने को लेकर प्राधिकरण से कई बार अपील की गई है। सेतु निगम का कहना है कि अनुमानित स्टील की लागत बढ़ने की वजह से बजट बढ़ गया है। हालांकि प्राधिकरण ने आईआईटी दिल्ली और कंसल्टेंट से इस पर अपना मंतव्य प्राप्त कर लिया था। तत्कालीन सीईओ की ओर से बताया गया था कि इस परियोजना के बजट को बढ़ाने को लेकर कोई स्पष्ट राय नहीं दी गई है। दोनों एजेंसियों ने बजट बढ़ाने की सलाह नहीं दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद सीईओ की ओर से विभागीय स्तर पर बजट को लेकर समीक्षा करने का निर्णय लिया गया था। बताया जा रहा है कि इसी निर्णय के तहत एक बार फिर से बजट अनुमान लगाया जाएगा। इसमें टेंडर दस्तावेजों सहित उन सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा, जिनके आधार पर बजट बढ़ाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट के विवाद की वजह से भंगेल एलिवेटेड रोड का काम काफी पहले से करीब-करीब बंद है। सेतु निगम की ओर से इस मामले में कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही है। उनकी ओर से गेंद प्राधिकरण के पाले में डाल दी गई है। अब प्राधिकरण की ओर से इसमें फैसला किया जाएगा कि बजट बढ़ाया जाए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed