{"_id":"697f31a4f6f60d71c301063b","slug":"budget-grnoida-news-c-1-noi1095-3902591-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट::::शहर के 11.26 लाख सीएनजी वाहन चालकों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट::::शहर के 11.26 लाख सीएनजी वाहन चालकों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
- वित्त मंत्री ने सीएनजी और बायोगैस सस्ती होने का ऐलान किया
- लिथियम बैटरी बनाने के सामान पर सीमा शुल्क कम करने से ईवी वाहनाें में आएगी बढ़ोतरी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राष्ट्रीय आम बजट ईवी और सीएनजी वाहनों के लिए सकारात्मक रहा। परिवहन विभाग के अनुसार जिले में कुल 126548 सीएनजी वाहन पंजीकृत हैं। ऐसे में सीएनजी के दाम कम होने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। वहीं बैटरी बनाने के सामान पर सीमा शुल्क कम होने से ईवी वाहनों की ओर भी रुख बढ़ेगा। जो कि शहर में प्रदूषण कम करने में कारगर साबित हो सकता है। वित्त मंत्री ने वाहन परिवहन क्षेत्र को अच्छा लाभ दिया है। ईवी और सीएनजी वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम बेहतर साबित होगा।
इससे ईवी और सीएनजी वाहनों के प्रति लोगोंं का रुझान बढ़ेगा। जहां अभी ईवी वाहन ज्यादा कीमत पर मिलते थे। बैटरी बनाने के सामान पर सीमा शुल्क लगने से कीमत कम हो जाएगी। साथ ही प्रदूषण कम करने में भी यह कदम कारगर होगा।
-नंद कुमार, एआरटीओ प्रशासन गौतमबुद्ध नगर
ईवी वाहनों को प्रोत्साहन देने के संग इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी काम करने की आवश्यकता है, क्योंकि ईवी वाहनों के चार्जिंग स्टेशन अभी पर्याप्त मात्रा में नहीं हैं, ऐसे में लंबी यात्रा मुश्किल हो सकती है। -मुकुंद मिश्रा, निवासी सेक्टर 110 लोटस पनाश सोसाइटी
विज्ञापन
मेरे पास अभी डीजल ईंधन की गाड़ी है। ग्रेप लागू होने से वाहन पर रोक लग जाती है। ईवी वाहन की कीमत कम होने और सीएनजी के दाम में गिरावट आने से इन वाहनों की तरफ रुख किया जा सकता है।
-धर्मेंद्र शर्मा, महासचिव फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34