{"_id":"5e41b9d98ebc3ee5c26359e1","slug":"btech-student-was-murdered-by-starnging-dupatta-grnoida-news-noi491326974","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुपट्टे से गला दबाकर की थी बीटेक छात्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुपट्टे से गला दबाकर की थी बीटेक छात्र की हत्या
विज्ञापन
पुलस की गरफ्त में बीटेक छात्र के हत्यारोपी।
- फोटो : Grnoida
दुपट्टे से गला दबाकर की थी बीटेक छात्र की हत्या
जेवर। मंगरौली गांव में बीटेक छात्र की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिश्ते में मृतक के भइया-भाभी लगते थे। पुलिस तफ्तीश में छात्र के महिला से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। पति के दबाव के बाद महिला ने छात्र से संबंध खत्म करने का प्रयास किया। लेकिन, उसके नहीं मानने पर दंपती ने योजनाबद्ध तरीके से छात्र को घर बुलाया और दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को बिजली की लाइन के नीचे डालकर करंट से मौत दिखाने का प्रयास किया। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद आरोपी दंपती का खेल भी खुलकर सामने आ गया।
पुलिस के मुताबिक, मंगरौली निवासी विकास शर्मा ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग कर रहा था। उसकी पढ़ाई का खर्च बड़ा भाई विष्णु उठा रहा था। शनिवार को विकास घर के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे जेवर के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने छात्र की करंट की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। लेकिन, पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद भाई विष्णु ने गांव के सुमन उर्फ सोनिया और उसके पति लखपत उर्फ बॉबी पर हत्या का आरोप लगा शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने छात्र की कॉल डिटेल खंगाली तो काफी सुराग हाथ लगे। इस पर पुलिस ने आरोपी दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई से पर्दा उठ गया। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दुपट्टे को भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
सादे कपड़ों में पुलिस ने रखी दंपती पर नजर
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को ही पुलिस को छात्र की हत्या किए जाने का शक हो गया था। पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद मोबाइल की सीडीआर निकलवाई। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को आरोपी दंपती पर शक हो गया। दंपती पर नजर रखने के लिए कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में सादे कपड़ों में एसएसआई फिरोज खान, दारोगा चंद्रप्रकाश शर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह और संजय राघव के अलावा महिला होमगार्ड ज्ञानेंद्री को तैनात किया गया। सभी साक्ष्यों को एकत्र करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपी पति ने कहा, छात्र करता था ब्लैकमेल
पुलिस के मुताबिक, आरोपी दंपती ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी पति ने बताया कि छात्र उसकी पत्नी सुमन से इकतरफा प्यार करता था। कई बार मना करने के बावजूद वह सुनने का तैयार नहीं था। वहीं, पत्नी को ब्लैकमेल भी कर रहा था। इसके बाद उसकी हत्या करने की योजना बनाई। महिला ने इशारे कर शनिवार रात करीब 11 बजे छात्र को घर आने के लिए कहा। जब वह घर पहुंचा तो योजना के मुताबिक दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी।