फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BTech student beheaded for taking more than 2 bhaturas in the mess

Noida News: मेस में 2 से ज्यादा भटूरे लेने पर बीटेक छात्र का सिर फोड़ा

Tue, 25 Jul 2023 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
BTech student beheaded for taking more than 2 bhaturas in the mess
मेस में 2 से ज्यादा भटूरे लेने पर बीटेक छात्र का सिर फोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। एक सोसाइटी के पीजी मेस में दो से ज्यादा भटूरे लेने पर खाना बनाने वाले ने छात्र का सिर फोड़ दिया। छात्र का दनकौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। मूल रूप से बिहार निवासी विद्यार्थी क्षेत्र एक विवि में बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई करता है। वह विवि से कुछ दूरी पर स्थित एक सोसाइटी में स्थित पीजी में अपने साथियों के साथ रहता है। वह पीजी के मेस में ही खाना खाता है।

आरोप है कि रविवार को उसने मेस में जाकर दो से ज्यादा भटूरे ले लिए। इसी बात को लेकर वहां खाना बना रहे युवक ने उससे गाली-गलौज कर दी। जब छात्र ने विरोध किया तो इसी बात से गुस्साए आरोपी ने छात्र के सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। इस घटना में छात्र लहूलुहान हो गया। उसे घायल अवस्था में अन्य छात्रों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको छुट्टी दे दी गई है। छात्र का कहना है कि वह इस पीजी में कई दिन पहले ही पहुंचे थे। जिसकी वजह से उसको यह नहीं पता था कि यहां पर नाश्ते में दो से ज्यादा भटूरे नहीं लिए जाते हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत ले ली गई है। जिसके आधार पर मामले में जांचकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed