{"_id":"68ec0559084bb42caf0c1d5f","slug":"brought-firecrackers-to-sell-on-diwali-arrested-na-news-c-30-gbd1036-740145-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिवाली पर बेचने के लिए लाया था पटाखे, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिवाली पर बेचने के लिए लाया था पटाखे, गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को 10 बोरी पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी दिवाली पर बेचने के लिए पटाखों की खेप लाया था। आरोपी की पहचान शाकिर निवासी सेक्टर 23, मधुबन-बापूधाम के रूप में हुई।
एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अवैध पटाखों की बिक्री रोकने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि संजय नगर में शाकिर नाम का शख्स पटाखे की खेप अलीगढ़ से लेकर आया है। आरोपी दीवाली पर पटाखे बेचकर मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में था, इसी बीच पुलिस ने उसको दबोच लिया।