फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   brothers attacked with sticks in enmity

रंजिश में भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला

Wed, 25 May 2022 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
brothers attacked with sticks in enmity
तावडू। उपमंडल के गांव खरखड़ी में रंजिश में घर पर लाठी-डंडे से हमला कर दो भाइयों को घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित राशिद के बयान पर चार नामजद आरोपी वहीद, अल्फू, वारिस व शमीम उर्फ काला निवासियान गांव खड़खड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित राशिद निवासी गांव खरखड़ी ने बताया कि 20 मई को शाम करीब 8:00 बजे आरोपी लाठी-डंडे और फरसा लेकर घर पर आए तथा बेवजह गालीगलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़े का शोर सुनकर जब पीड़ित का छोटा भाई आजाद बीचबचाव के लिए आया तो उसे भी आरोपियों ने चोटिल कर दिया। ग्रामीणों ने मुश्किल से दोनों भाइयों को आरोपियों से बचाया और उपचार के लिए नूंह सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों की उसके साथ रंजिश है। पूर्व में भी कई बार उनके साथ झगड़ा और मारने की धमकी दे चुके हैं। पुलिस ने पीड़ित राशिद के बयान पर चार नामजद आरोपी वहीद, अल्फू, वारिस व शमीम उर्फ काला निवासियान गांव खड़खड़ी सदर थाना तावडू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed