फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brotherhood of Mewat will not be allowed to be broken at any cost

किसी भी कीमत पर नहीं टूटने दिया जाएगा मेवात का भाईचारा

Sat, 14 May 2022 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Brotherhood of Mewat will not be allowed to be broken at any cost
पुन्हाना। गोकशी रोकने को लेकर शनिवार को शाह चोखा गांव में 6 गावों के प्रमुख लोगों की पंचायत हुई। जिसमे औथा, फलेंडी, मुंढेता, शाह चोखा, नसीरपुरी और हिंगनपुर के ग्रामीण शामिल हुए। पंचायत की अध्यक्षता मुढ़ेता के सरपंच हाजी इशाक ने की। मौके पर लोगों ने गोकशी रोकने की शपथ ली। वहीं फैसले को लागू कराने और गोकशी पर निगरानी रखने के लिए 31 सदस्य कमेटी का गठन किया गया। पंचायत में कई अहम फैसले लिए गए। गोकशी करने पर 51 हजार का आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं गोकशी की सूचना देने वाले को 5100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। पंचायत के लोगों ने कहा फैसले कड़ाई से लागू कराए जाएंगे। गोकशी के नाम पर किसी भी कीमत पर मेवात के भाईचारा टूटने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत में शामिल चौधरी इदरीस फलेंडी, एडवोकेट गुलाम नबी आजाद, हकीम आस मोहम्मद फलेंडी, हाजी इसाक सरपंच मुंढ़ेता, पूर्व सरपंच शहीद अहमद शाह चोखा का कहना है कि गोरक्षक दल के लोग हों या फिर गोकशी करने वालों की वजह से मेवात में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा आज पंचायत ने जो फैसले लिए हैं उन्हें कड़ाई से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेवात में चंद लोग गोकशी करते हैं जिससे पूरा मेवात बदनाम होता है। पंचायत में गोकशी करने वालों के परिजनों को भी बुलाकर चेतावनी दी गई है। उनका कहना है कि गोकशी में शामिल लोगों से जुर्माना तो वसूला जाएगा। साथ ही उनको पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शाह चोखा गांव से उस्मान, रज्जू कुरैशी, हाजी इसमाइल कुरैशी, मुबीन कुरैशी, इमामुद्दीन, तैयब, कपला, गुलाम नबी आजाद, शहीद पूर्व सरंपच, फलेंडी गांव से अब्दुल रशीद, हक्मुद्दीन, आस मोहम्मद, इद्रीस, जान मोहम्मद, अकबर हुसैन, मुढे़ता गांव से हाजी इसाक सरपंच, सेकुल खान, हसन खान, नसीरपुरी गांव से खालिद, इसा खान, शकील अहमद, औथा गांव से इलाही खान, इस्माइल पूर्व सरंपच, खज्जू खान, हींगनपुर गांव से अहमद खान, अब्दुल रहीम, यूनुस पंच सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed