फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   brother stabbed to death for opposing molestation

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की चाकू मारकर हत्या

Sun, 10 Jan 2021 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
brother stabbed to death for opposing molestation
बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की चाकू मारकर हत्या
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-8 में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की दो बदमाशों ने चाकू से वारकर हत्या कर दी। शुक्रवार रात वारदात के बाद मौके से फरार हुए दोनों आरोपियों में से सर्वेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी सन्नी की तलाश जारी है। दोनों आरोपी मूलत: फिरोजाबाद के हैं और सेक्टर-11 में रहते हैं। दोनों सफाईकर्मी बताए जाते हैं। वारदात के वक्त दोनों भाई-बहन सेक्टर-8 स्थित गारमेंट कंपनी से पैदल कोंडली दिल्ली स्थित घर जा रहे थे।
मूलत: हरदोई निवासी परिवार दिल्ली के कोंडली गांव में किराये पर रहता है। परिवार में बहन-भाई नोएडा के सेक्टर-8 स्थित गारमेंट कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे कंपनी से छुट्टी के बाद रामबाबू (23) अपनी बहन के साथ पैदल घर जा रहा था। सेक्टर-8 बिजली घर के पास रामबाबू फोन पर बात करते हुए बहन से करीब 10 कदम आगे निकल गया। आरोप है कि उसी वक्त दो बदमाशों ने बहन से छेड़छाड़ की। एक बदमाश ने युवती का हाथ पकड़ लिया। युवती ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने से गुस्साए दोनों आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी और चाकू निकालकर जानलेवा हमले का प्रयास किया। बहन की चीख सुनने पर भाई उसकी मदद करने के लिए आया। भाई ने विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से उस पर भी हमला कर दिया। चाकू रामबाबू की जांघ पर लगा। चाकू लगने के बाद वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया और युवती ने मद्द की गुहार लगाई। किसी राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खून निकलना बंद नहीं होने पर उसे रात में ही दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने फरार आरोपियों में से एक सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी सन्नी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर थी भीड़, किसी ने नहीं की मदद
सेक्टर-8 में हुई वारदात के वक्त खासी भीड़भाड़ थी। भीड़ के बीच पीड़िता मदद की गुहार लगाती रही। बेखौफ बदमाश उसके भाई पर हमला कर रहे। लेकिन किसी ने बदमाशों का विरोध नहीं किया और ना ही पीड़िता के भाई को बचाने का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है वह चीखती चिल्लाती रही लेकिन लोगों ने मदद नहीं की। यदि कोई थोड़ी भी सहायता कोई कर देता तो उसका भाई उसके साथ होता।
एक सप्ताह पहले ही नेता पर हुआ था हमला
सेक्टर-8 में शुक्रवार रात हुई वारदात से एक सप्ताह पहले सेक्टर-9 में एक हिंदूवादी नेता व उसके भाई पर रिक्शा वालों ने मिलकर हमला बोल दिया था। नेता के सिर पर तलवार से हमला किया गया था लेकिन हेलमेट पहनने की वजह से उसकी जान बच गई थी।
ममूरा गांव में भी हो चुकी है ऐसी वारदात
ममूरा गांव में करीब एक वर्ष पहले किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया गया था। जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी अक्सर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करता था। आरोपी शराब तस्करी करता था।

दोनों बहन-भाई सेक्टर-8 की कंपनी से घर जा रहे थे। रास्ते में जा रहे दो शराबी जा रहे थे। एक आरोपी का कंधा युवती से टकरा गया तो युवती ने उसे थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ का बदला लेने के लिए आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। युवती को बचाने के लिए उसका भाई आगे आ गया। चाकू लगने से घायल भाई की मौत हो गई। - रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा जोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed