{"_id":"69121e2d7d6f7588880b746a","slug":"brother-in-law-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-tractor-brother-in-laws-condition-critical-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-1182-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साले की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साले की हालत गंभीर
विज्ञापन
अट्टा फतेहपुर गांव के नजदीक यमुना के बांध पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। अट्टा फतेहपुर गांव के नजदीक यमुना बांध पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रेनो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जीता को मृत घोषित कर दिया। साले की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दनकौर कोतवाली में केस दर्ज कराया।
मकनपुर बांगर गांव निवासी आनंद ने बताया कि मथुरा निवासी लवकुश (24) ग्रेटर नोएडा में मोबाइल कंपनी में जॉब करते थे। 7 नवंबर की देर शाम लवकुश बाइक से अपने साले सोमवीर निवासी मथुरा के साथ मकनपुर बांगर गांव से ड्यूटी करने के लिए बाइक से कंपनी जा रहे थे। उसी दौरान अट्टा फतेहपुर गांव के पास यमुना नदी के बांध पर आगे से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बताया जाता है कि ट्रैक्टर के पीछे रोटा वेटर (कृषि यंत्र) भी लगा था जिसकी टक्कर से जीजा-साले गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गया।
लवकुश के जीजा आनंद ने अट्टा फतेहपुर निवासी आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।