फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brother-in-law locked his sister-in-law in a locked room, causing the death of both.

Noida News: शादी में बाधक बनी भाभी के साथ बंद कमरे में देवर ने लगाई, दोनों की माैत

Mon, 13 Oct 2025 02:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law locked his sister-in-law in a locked room, causing the death of both.
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के रसूलपुर सुनवाती में शनिवार की शाम देवर प्रवीण कुमार ने शादी में बाधक बनी अपनी भाभी सुनीता को कमरे में बंद कर आग लगा ली। इस घटना में अत्याधिक झुलसने से दोनों की मौत हो गई। देवर की एक माह बाद शादी होनी थी। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने देवर के खिलाफ हत्या की रिपार्ट दर्ज कर ली है। पुलिस प्रेस-प्रसंग को केंद्र में रखकर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रसूलपुर सुनवाती निवासी मनरेगा मजदूर नरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी सुनीता (44) शनिवार की शाम करीब पांच बजे घर से दूर कूड़ा फेंकने के लिए गई थी। कूड़ा फेंकने के बाद वह सरकारी नल पर हाथ पैर थो रही थी। आरोप है कि इसी दाैरान देवर प्रवीण कुमार अपनी भाभी को पकड़कर अपने कमरे में ले गया। कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर उसने पेंट में प्रयोग होने वाले थिनर को शरीर पर छिड़ककर आग लगा ली। दोनों कमरे में झुलसने लगे। धुआं देखकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। बुरी तरह से झुलसे देवर-भाभी को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ सिविल लाइंस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


00

- देवर प्रवीण कुमार की एक माह बाद शादी होने के वाली थी। भाभी उसकी शादी में बाधक बन रही थी। पति की तहरीर पर देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस प्रेम प्रसंग को केंद्र में रखकर घटना की जांच कर रही है। - कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन


00

घटना के समय बेटे को ड्रिप चढ़वा रहा था पति

पति नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई प्रवीण के घर से उसका घर 200 मीटर दूरी पर है। बेटे की तबियत खराब होने के कारण वह घर पर मौजूद थे। डॉक्टर की देखरेख में वह डि्रप चढ़वा रहे थे। नरेंद्र का कहना है कि उसका भाई प्रवीण कोई काम नहीं करता था। वह शराब का आदि था। प्रवीण की एक माह बाद शादी होने वाली थी। तीन भाइयों में प्रवीण सबसे छोटा था। एक अन्य भाई राजेंद्र सिंह भी अलग रहते हैं। नरेंद्र के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी लक्ष्मी की शादी हो चुकी हैं। जबकि बेटा सुमित (19) है।

000

देवर-भाभी के बीच पहले भी हो चुकी थी मारपीट

- पुलिस की पूछताछ से पता चला कि देवर और भाभी के बीच दो बार पहले भी मारपीट चुकी थी। पुलिस के मुताबिक दो बार पहले दोनों के बीच शादी को लेकर झगड़ा भी हुआ था लेकिन विवाद पुलिस तक नहीं पहुंचा था।


00

लेकिन लगाकर भाभी कटवा देती थी रिश्ता

- मझोला पुलिस की प्राथमिक जांच में आया कि रसूलपुर सुनवाती निवासी प्रवीण कुमार शादी करना चाहता था लेकिन उसकी भाभी सुनीता कोई न कोई लेकिन लगाकर रिश्ता काट देती थी। इस कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी। तीन भाइयों में बड़े नरेंद्र कुमार की ही शादी हुई थी। बाकी दो भाइयों की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed