फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brother-in-law got a minor to attack his brother-in-law, he is serious

Noida News: जीजा पर साले ने नाबालिग से कराया जानलेवा हमला, गंभीर

Fri, 12 Sep 2025 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law got a minor to attack his brother-in-law, he is serious
- भीड़ ने आरोपी नाबालिग को पकड़कर पुलिस को सौंपा, साजिशकर्ता फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते साले ने नाबालिग के साथ मिलकर अपने जीजा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमले में गंभीर रूप से घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पीड़ित की पहचान आदिल (28) के रूप में हुई है। हमले के बाद मौके से भाग रहे नाबालिग को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, जबकि आदिल का साला अयान भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि छह सितंबर की रात ज्योति नगर थाना पुलिस को युवक पर जानलेवा हमले की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि आदिल अपने परिवार के साथ कबीर नगर इलाके में रहता है। बीते साल उसकी शादी नेहा नाम की लड़की के साथ हुई थी। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था और इसी पारिवारिक तनाव को लेकर लगातार आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे। छह सितंबर की रात करीब 11:30 बजे आदिल को उसके साले अयान ने फोन करके बातचीत करके मामले को स्थायी रूप से सुलझाने के लिए बुलाया, लेकिन जब आदिल कर्दमपुरी स्थित शनि बाजार चौक पहुंचा तो वहां पार्क में अपने नाबालिग गुर्गे के साथ मौजूद अयान ने आदिल को पकड़ लिया। इसके बाद नाबालिग ने आदिल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और दोनों भागने लगे। इसी दौरान भीड़ ने नाबालिग को पकड़कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed