Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brother-in-law dies after colliding with cattle, brother-in-law and nephew injured

Noida News: गोवंश से टकराकर जीजा की मौत, साला और भतीजा घायल

Tue, 11 Nov 2025 12:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 11 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies after colliding with cattle, brother-in-law and nephew injured
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। बटेश्वरनाथ मंदिर के दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवार जीजा-साले गोवंश से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले और भतीजा गंभीर घायल हो गए। घायलों को नसीरपुर पुलिस ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां घायल जीजा की मौत हो गई। वहीं गोवंश ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के गांव रैना निवासी शिव कुमार उर्फ भोले (35) अपने साले सचिन निवासी कुर्रीकूपा थाना लाइनपार तथा भतीजे प्रांशु के साथ बाइक से बटेश्वर मंदिर दर्शन के लिये गया था। जहां से सोमवार सुबह 11 बजे करीब तीनों लोग बाइक से घर वापस लौट रहे थे। बाइक सवार जब गांव सियारमऊ के पास पहुंचे। तभी तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक गोवंश आ गया। बाइक सवार गोवंश से टकराकर सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गोवंश ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। नसीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसने घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद शिव कुमार उर्फ भोले को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक के साले एवं भतीजे का उपचार जारी है। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि गोवंश से टकराने के कारण यह हादसा हुआ था। इसमें बाइक चला रहे भोले की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी कुछ देर बाद अस्पताल आ गए। मृतक के पिता कालीचरण ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व उनके बेटे का विवाह हुआ था। उसके पास दो बेटे हैं। इस घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed