फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brother-in-law and brother-in-law tried to rape a minor

Noida News: जीजा-साले ने की नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 13 Mar 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law tried to rape a minor
-सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई वारदात, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सदर थाना नूंह क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने अरमान और आवेश के खिलाफ शिकायत देकर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है।

शिकायत के अनुसार रविवार की रात उसकी बेटी अपने घर में सो रही थी। तभी गांव का ही अरमान पुत्र असलूप अपने जीजा आवेश के साथ घर में घुस गया। दोनों आरोपियों ने घर में सो रही नाबालिग को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर दूसरे कमरे में सो रही उसकी मां और छोटी बहन मौके पर पहुंच गई। परिवार के सदस्यों को आते देख दोनों आरोपी घबरा गए। इसी दौरान जीजा आवेश मौका देख फरार हो गया युवती की छोटी बहन ने आरोपी अरमान को मौके पर पकड़ लिया, लेकिन वह भी हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। इससे पहले 24 जनवरी को भी अरमान ने नाबालिग से दुष्कर्म किया था। उस समय मामला पंचायत में रखकर आपसी समझौते से निपटा दिया गया था। सदर थाना नूंह प्रभारी प्रवीण ने बताया शिकायत के आधार पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed