फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brother committed sucide with wife after sent email to sister

बहन को ईमेल भेजकर भाई ने पत्नी के साथ जान दी

Sat, 10 Oct 2020 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Brother committed sucide with wife after sent email to sister
दंपती की फाइल फोटो
बहन को ईमेल भेजकर भाई ने पत्नी के साथ जान दी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियक सोसाइटी निवासी शेयर ब्रोकर दंपती ने शुक्रवार दोपहर छत के कुंडे से कपड़े के सहारे लटककर एक साथ आत्महत्या कर ली। महिला के मामा की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका जताई जा रही है कि शेयर में नुकसान होने के बाद दोनों ने आत्महत्या की। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से नौबस्ता, कानपुर निवासी विनीत सिन्हा (34) पत्नी श्वेता (32) के साथ सोसायटी के फ्लैट में किराये पर रहते थे। बृहस्पतिवार रात विनीत ने बहन अनुराधा को एक ईमेल किया था। इसमें जिंदगी खत्म करने की बात कही थी। शुक्रवार दोपहर को अनुराधा ने ईमेल देखा तो तुरंत ही उन्होंने भाई व भाभी को फोन किया। दोनों से उनकी बात नहीं हो सकी तो उन्होंने ग्रेटर नोएडा में रहने वाले भाभी के मामा को कॉल कर इसकी जानकारी दी। दोपहर करीब तीन बजे श्वेता के मामा सोसाइटी पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने सूचना सोसाइटी के लोगों व पुलिस को दी। कोतवाली फेज थ्री पुलिस लॉक तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो दोनों छत के कुंडे से एक साथ अलग-अलग कपड़े से लटके हुए थे। पुलिस ने फॉरेंसिक यूनिट को भी मौके पर बुलाया। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि विनीत व श्वेता लॉकडाउन के दौरान अपने घर चले गए थे। दो दिन पहले ही दोनों नोएडा आए थे। शादी करीब छह साल पहले हुई थी। दोनों के बच्चे नहीं हैं और नोएडा में दोनों अकेले रहते थे।
विज्ञापन

टेबल पर पड़ी थी कोल्ड ड्रिंक और ब्रेड
जिस कमरे में दोनों ने कुंडे से लटककर आत्महत्या की। वहीं पास में टेबल पर पानी की तीन बोतलें, एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल और ब्रेड पड़ी थी। इससे लग रहा है कि दोनों ने सुबह का नाश्ता किया था। इसके बाद आत्महत्या की। सोफे पर दोनों का मोबाइल फोन भी पड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम्रपाली जोडियक सोसाइटी निवासी पति-पत्नी ने कुंडे से कपड़े के सहारे लटककर आत्महत्या की है। दोनों शेयर बाजार के काम से जुड़े हुए थे। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
- अंकुर अग्रवाल, एडीसीपी, सेंट्रल नोएडा।
इस स्थिति में मानसिक चिकित्सक की सहायता लें
स्पष्ट रूप से सोचने और दैनिक कार्यकलापों को करने में कठिनाई।
बार-बार गलत, अतार्किक, नकारात्मक विचारों का आना।
आदत, मन, इच्छा और एकाग्रता में अचानक परिवर्तन होना।
वैसी चीजों को देखना और सुनना जो आसपास मौजूद न हों।
क्रोध, भय, चिंता, अपराध बोध, उदासी या खुशी की लगातार अनुभूति।
बिना चिकित्सीय सलाह के औषधियों का अत्यधिक सेवन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed