फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brother beaten up for protesting against molestation of two sisters

Noida News: दो बहनों से छेड़खानी के विरोध पर भाई को पीटा

Fri, 17 Oct 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 17 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Brother beaten up for protesting against molestation of two sisters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से घर लौट रही दो छात्राओं से युवक ने छेड़खानी की। इसका छात्राओं के भाई ने विरोध किया तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही छात्राओं की मां से भी गालीगलौज कर जातिसूचक शब्द कहे गए। इन आरोप में मिली शिकायत पर व्यासपुर पुलिस ने युवक को पॉक्सो एक्ट की धाराओं में नामजद कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पास 14 वर्षीय व 12 वर्षीय बेटियां और 11 वर्षीय बेटा है। तीनों गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। आरोप है कि जब स्कूल से छुट्टी के बाद दोनों बेटियां घर आती हैं तो गांव का हरजोत सिंह उनके साथ छेड़खानी करता है। 13 अक्टूबर को दोनों बेटियां व बेटा स्कूल से घर लौट रहे थे। इस दौरान भी हरजोत ने दोनों बेटियों से छेड़खानी की।
विज्ञापन

इस पर बेटे ने विरोध किया तो हरजोत ने उसे थप्पड़ मारे। महिला ने बताया कि घर आकर बेटे ने जब यह सब बताया तो वह हरजोत के घर गई। आरोप है कि हरजोत ने उससे भी गाली-गलौज की और जाति सूचक शब्द कहे। साथ ही गंडासी उठाकर जान से मारने की धमकी दी। तब उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। तब पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed