Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Broken swings in the park pose a risk to children's safety

Noida News: पार्क में टूटे झूले, बच्चों की सुरक्षा पर संकट

Mon, 16 Nov 2026 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Broken swings in the park pose a risk to children's safety
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा 1 में पार्कों में खराब पड़े झूले। संवाद
फोटो--
विज्ञापन

रखरखाव के अभाव में खराब पड़ीं खेल सुविधाएं, ओपन जिम की मशीनें भी खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर के सेक्टरों में पार्क बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के टहलने के प्रमुख स्थान हैं, लेकिन रखरखाव के अभाव में यहां लगी सुविधाएं ही लोगों के लिए परेशानी बन गई हैं। डेल्टा-1 और अल्फा-1 के पार्कों में कहीं बच्चों के झूले टूटे पड़े हैं तो कहीं ओपन जिम की मशीनें खराब हैं। इससे बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। वहीं, व्यायाम करने पहुंचने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्राधिकरण की ओर से मरम्मत नहीं कराई गई है।

डेल्टा-1 के पार्कों में टूटे पड़े झूले :
सेक्टर डेल्टा-1 के कई पार्कों में बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूले बदहाल हैं। कहीं झूलों की सीट टूट गई है तो कहीं उनके लोहे के हिस्से क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में बच्चों के लिए इनका इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो गया है।। निवासियों के अनुसार, कुछ पार्कों में आरडब्ल्यूए ने अपने फंड से नए झूले लगवाए हैं। लोगों ने प्राधिकरण से खराब झूलों को बदलने और पार्कों का नियमित निरीक्षण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अल्फा-1 में भी सुविधाओं का बुरा हाल :
अल्फा-1 के पार्कों में भी रखरखाव की कमी साफ दिखाई दे रही है। कहीं झूलों की सीट टूटी है तो कहीं लोहे के हिस्से लटक रहे हैं। इससे बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। निवासियों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों ने खराब उपकरण बदलने और ओपन जिम की मशीनों को भी दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पार्कों में टूटे झूलों से बच्चों को चोट लगने का खतरा है। प्राधिकरण को खराब झूले हटाकर नए लगवाने चाहिए। - सिंहराज भाटी, डेल्टा-1
अधिकांश झूले खराब पड़े हैं। सुबह-शाम बच्चे खेलने आते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। - चंद्रपाल कपासिया, डेल्टा-1

मैं रोज पोते-पोतियों को पार्क ले जाता हूं। झूले खराब होने के कारण बच्चों को उन पर खेलने से मना करना पड़ता है। - रणधीर भाटी, डेल्टा-1
टूटे झूलों से बच्चों के चोटिल होने का खतरा है। प्राधिकरण को जल्द मरम्मत करानी चाहिए। - गजेंद्र दत्त, अल्फा-1

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा 1 में पार्कों में खराब पड़े झूले। संवाद

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा 1 में पार्कों में खराब पड़े झूले। संवाद

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा 1 में पार्कों में खराब पड़े झूले। संवाद

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा 1 में पार्कों में खराब पड़े झूले। संवाद

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा 1 में पार्कों में खराब पड़े झूले। संवाद

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा 1 में पार्कों में खराब पड़े झूले। संवाद

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा 1 में पार्कों में खराब पड़े झूले। संवाद

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा 1 में पार्कों में खराब पड़े झूले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed