{"_id":"6913991a7edcd8a0330389f7","slug":"broken-counters-and-dilapidated-offices-tell-a-tale-na-news-c-5-1-drn1046-832568-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश रोडवेज डिपो : टूटे काउंटर और जर्जर ऑफिस बयां कर रहे दास्तां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश रोडवेज डिपो : टूटे काउंटर और जर्जर ऑफिस बयां कर रहे दास्तां
Wed, 12 Nov 2025 01:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कार्यालय के बदहाल दरवाजे- संवाद
ऋषिकेश रोडवेज डिपो इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है, जहां टूटे काउंटर और जर्जर ऑफिस डिपो की पहचान बन गए हैं। पिछले पांच सालों से कार्यालय का न तो रंगरोगन किया गया है और न ही बुनियादी ढांचे में कोई सुधार हुआ है। कर्मचारी संगठनों की लगातार मांगों के बावजूद, रोडवेज प्रशासन इस दुर्दशा को सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों दोनों को भारी असुविधा हो रही है।
रोडवेज मुख्यालय की ओर से कार्यालय के रखरखाव के लिए बजट जारी न किए जाने के कारण रोडवेज डिपो के ई-टिकट काउंटर की हालत खस्ता है। यहां कुर्सियां टूटी पड़ी हैं, पर्दे पुराने और गंदे हैं। पर्दों को टांगने के लिए लगाई गई रॉड टूटने के कारण उन्हें रस्सी से बांधा गया है। ई-टिकट काउंटर पर दीमक लगने से अंदर की प्लाई खराब हो चुकी है और बाहर से केवल सनमाइका ही दिखाई दे रहा है।
यहां कर्मचारियों के बैठने के लिए कुर्सियों की गद्दियां खराब हो चुकी हैं और उनके हत्थे टूट गए हैं। कार्यालय में स्लैब (रैक/अलमारी) की कमी के कारण टिकट से संबंधित रिकॉर्ड पोटलियों में बांधकर अव्यवस्थित ढंग से जहां-तहां रखे गए हैं। प्रकाश (लाइट) के नाम पर इस कमरे में केवल एक एलईडी बल्ब है। कैश काउंटर भी बदहाल स्थिति में है। काउंटर के बाहर लगे जाल का भी रंग-रोगन नहीं हो पा रहा है। बिजली फिटिंग के नाम पर तारें असुरक्षित रूप से लटक रही हैं।
विज्ञापन
-- -
कोट-
ई-टिकटिंग रूम के काउंटर की मरम्मत करने, पेंट, रंगाई पुताई करने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। - नरेंद्र कुमार, एजीएम रोडवेज ऋषिकेश डिपो