फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bride asked for a divorce when the groom turned out to be fourth pass

चौथी पास निकला दूल्हा: शादी के चार दिन बाद दुल्हन के सामने आई सच्चाई, मांगा तलाक; पिता ने भी इस बात को छिपाया

Thu, 26 Sep 2024 12:36 PM IST
विजय पुंडीर ऋषभ कौशल, अमर उजाला, नोएडा
ऋषभ कौशल, अमर उजाला, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 26 Sep 2024 12:36 PM IST
सार

मामला तब सामने आया जब एक युवती नोएडा सेक्टर–39 स्थित महिला थाने पहुंचीं। युवती ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर मामले की शिकायत की। शादी के मात्र चार दिन बाद ही युवती को दूल्हे की सच्चाई पता चल गई। इसके बाद अब युवती ससुराल छोड़ मायके आ गई है।

विज्ञापन
bride asked for a divorce when the groom turned out to be fourth pass
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लोनी गांव के एक युवक की शादी नोएडा में रहने वाली एक युवती से हुई। शादी के बाद खुशी-खुशी युवती अपने पति के साथ ससुराल भी चली गईं, लेकिन दूल्हे की शिक्षा-दिक्षा की सच्चाई सामने आने से अब दोनों का रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच चुका है। वहीं, दूल्हे का यह सच युवती के पिता को मालूम था। उसके बावजूद पिता ने अपनी बेटी की शादी जल्द करने के लिए उस सच को उससे छुपाया। हालांकि, शादी के मात्र चार दिन बाद ही युवती को दूल्हे की सच्चाई पता चल गई। इसके बाद अब युवती ससुराल छोड़ मायके आ गई है। मामले में युवती ने महिला थाने में शिकायत भी की है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दरअसल, मामला तब सामने आया जब एक युवती सेक्टर–39 स्थित महिला थाने पहुंचीं। युवती ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने बताया कि आठ सितंबर को लोनी निवासी एक युवक और नोएडा निवासी युवती की शादी लोनी गांव में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई थी। दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। शादी के बाद जब युवती को यह पता चला कि उसका पति केवल चौथी कक्षा तक ही पढ़ा हुआ है, तो वह हैरान रह गई।
विज्ञापन


इसके बाद किसी तरह से युवती 18 सितंबर तक ससुराल में रही, लेकिन उसके बाद वह अपने मायके चली आई। पुलिस के मुताबिक पिता को इस बात की पूरी जानकारी थी। फिर भी उनको यह लगा कि दामाद मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर लेगा। युवती ने इस धोखे को अपनी जिंदगी के साथ एक खिलवाड़ माना और उसने तुरंत अपने पति से तलाक की मांग कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि अब यह महिला थाने तक पहुंच गया है। युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि वह अपने पति समेत ससुराल के लोगों के साथ नही रह सकती, क्योंकि वो इस शादी से नाखुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी
एसीपी महिला अपराध सौम्या सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को बुलाकर मध्यस्थता की जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed