फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Branch manager of security agency arrested

Noida News: गबन के आरोप में सिक्योरिटी एजेंसी का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Branch manager of security agency arrested
गबन के आरोप में सिक्योरिटी एजेंसी का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। ओमेक्स सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खाते से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ट्रांसफर करने वाले वांछित को शुक्रवार को सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मथुरा के वृंदावन निवासी अभय शुक्ला के रूप में हुई है। कंपनी के जीएम राम आशीष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कंपनी के नोएडा ब्रांच के मैनेजर अभय शुक्ला था। नवंबर 2022 में आरोपी ने दस्तावेज से छेड़छाड़ कर अपने और पत्नी आरती दुबे एवं सगे संबंधियों के बैंक खाते में कंपनी के रुपये का ट्रांसफर कर दिया। आरोपी ने करीब 7 लाख रुपये का गबन कर लिया। आरोपी ने अपनी गलती लिखित में स्वीकार की और कुछ दिनों में पैसा वापस करने की बात कही। उसने अलग-अलग तारीखों में 2.49 लाख रुपये वापस किए। बकाया रकम 4.54 लाख अभी अभय शुक्ला के पास हैं और रुपये लौटाने से वह इन्कार कर दिया है। सिक्योरिटी एजेंसी के जीएम की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपी अभय शुक्ला को छोटा डी पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। पत्नी आरती की तलाश जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed