फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   boy initiate cleening and villegers make it drive

बच्चे ने की शुरुआत तो सड़क साफ करने उतरे लोग

Wed, 14 Oct 2020 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
boy initiate cleening and villegers make it drive
होडल। दो अक्तूबर से जिले में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े को न तो जिला प्रशासन गंभीरता से ले रहा है और न ही परिषद। इन सभी को गांव भुलवाना में 6-7 साल के मासूम हर्षित पाराशर ने दिखाया कि इरादा नेक हो तो किसी का इंतजार करने के बजाय खुद ही शुरुआत की जा सकती है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बाद में ग्रामीणों ने हर्षित को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

गांव भुलवाना में सड़कों और गलियों में पड़े गंदगी के ढेरों को देखकर लोग मुंह पर कपड़ा लपेटकर निकल रहे थे। उसी समय गांव के रहने वाले रोहताश का छोटा बेटा 6-7 साल का हर्षित पाराशर हाथ में बड़ी झाड़ू लेकर घर से निकल आया। उसने सड़क पर पड़ी गंदगी को झाड़ू से साफ करना शुरू कर दिया। बच्चे ने वहां सफाई शुरू की तो लोग एकाएक रुक गए। लोगों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद ही राजवीर उर्फ राजू फौजी और अन्य युवा भी झाडू़ लगाते बच्चे के साथ सफाई करने में जुट गए। बाद में अन्य ग्रामीणों ने भी इस बच्चे से प्रेरणा लेकर पूरे गांव को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जल्द ही हर्षित की पहल की चर्चा पूरे गांव में होने लगी। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दिए संदेश से प्रभावित होकर गांव के बुजुर्गों ने मासूम को फूल मालाएं पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। राजवीर फौजी ने ग्रामीणों से कहा कि सभी को हर्षित से प्रेरणा लेनी चाहिए और स्वच्छता का संदेश गांव में नहीं, आसपास के क्षेत्रों में भी देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed