फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Boxers showed their strength in sub-junior boxing

Noida News: सब-जूनियर बॉक्सिंग में मुक्केबाजों ने दिखाया दमखम

Sat, 09 Aug 2025 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Boxers showed their strength in sub-junior boxing
-प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए कई रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया विश्वविद्यालय में बालक व बालिका वर्ग में चल रही चौथी राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शनिवार को तीसरे दिन युवा मुक्केबाजों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में देशभर से आए 14 वर्ष तक के बाल मुक्केबाजों ने दमदार मुकाबले खेले, जिसमें कई मुकाबले कांटे की टक्कर वाले रहे।


तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में बॉक्सरों के बीच तकनीक और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला। हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर आदि के बॉक्सरों ने खासा प्रभाव छोड़ा। दर्शकों की तालियों और कोचों की चीख-पुकार के बीच मुक्केबाजों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शनिवार को भी प्री क्वार्टर फाइनल में मुकाबले हुए। रविवार को भी अगले राउंड़ के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय स्तर के चयनकर्ता और कोच बॉक्सरों के प्रदर्शन पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। आने वाले दिनों में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed