फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Boundary wall to be built for Devla School; relief from broken paths.

Noida News: देवला स्कूल की बनेगी बाउंड्री वॉल, टूटे रास्ते से मिलेगी निजात

Thu, 24 Sep 2026 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Boundary wall to be built for Devla School; relief from broken paths.
अमर उजाला में छपी खबर
अमर उजाला असर-
विज्ञापन

- प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया, कायाकल्प के अधूरे कार्य भी होंगे पूरे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उच्च प्राथमिक विद्यालय देवला के छात्रों की सुरक्षा और बदहाल रास्ते की समस्या जल्द दूर होगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण स्कूल की बाउंड्री वॉल बनवाएगा। साथ ही कायाकल्प योजना के तहत अधूरे कार्य भी पूरे कराए जाएंगे। स्कूल तक पहुंचने वाले टूटे रास्ते को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। स्थायी कार्य पूरा होने तक तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि बाउंड्री वॉल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए प्राधिकरण से समन्वय किया गया है। कायाकल्प के अधूरे काम पूरे कराने के साथ रास्ते को भी ठीक कराया जाएगा। विद्यार्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए फिलहाल तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।

अमर उजाला ने उठाई थी समस्या-
अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में देवला स्कूल के छात्रों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बदहाल रास्ते के कारण छात्रों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। वहीं बाउंड्री वॉल नहीं होने से सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग और प्राधिकरण ने प्रक्रिया शुरू की। बाउंड्री वॉल बनने से स्कूल परिसर सुरक्षित होगा और रास्ता दुरुस्त होने से छात्रों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed