फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bought a house worth Rs 1.15 crore from a bank auction, LDA bulldozers fired at it claiming it belonged to someone else

Noida News: बैंक से नीलामी में खरीदा था 1.15 करोड़ रुपये का मकान, एलडीए ने दूसरे का बता कर चला दिया बुलडोजर

Wed, 01 Oct 2025 02:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Bought a house worth Rs 1.15 crore from a bank auction, LDA bulldozers fired at it claiming it belonged to someone else
एलडीए में आयोजित नागरिक सुविधा दिवस में अपनी पीड़ा सुनाते विकास मिश्रा एवं ​शिकायतें सुनते अ​धि - फोटो : संवाद

विज्ञापन
लखनऊ। गोमती नगर विकास खंड में रहने वाली दीपा मिश्रा ने गोमती नगर विस्तार के सेक्टर चार में बैंक से नीलामी में 1.15 करोड़ रुपये का मकान खरीदा। एलडीए उसे अपना बताते हुए बुलडोजर चला दिया। अब खरीदार दंपती दर-दर भटक रहे हैं। दीपा के पति विकास मिश्रा ने मंगलवार को अपनी पीड़ा एलडीए में आयोजित नागरिक सुविधा दिवस में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को सुनाई। उन्होंने एलडीए वीसी को मामले की जांच के निर्देश दिए। दिवस में एलडीए, नगर निगम, लेसा व अन्य विभागों से जुड़े कुल 54 मामले आए जिनमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया।

नागरिक सुविधा दिवस में आए विकास ने बताया करीब दो साल पहले उन्होंने यूनियन बैंक से नीलामी में भूखंड संख्या 542 खरीदा था जो 1615 वर्ग मीटर का है। इस पर छोटा मकान भी बना था। बैंक ने यह भूखंड व मकान इसलिए नीलाम किया था क्योंकि जिस प्रमोद वर्मा नामक व्यक्ति की ये संपत्ति थी, उसने बैंक का ऋण अदा नहीं किया था। विकास ने बताया कि बीते 26 जून को एलडीए ने उनके मकान पर बुलडोजर चला दिया। विकास मिश्रा ने एलडीए से कारण पूछा तो पता चला कि उनका भूखंड किसी अन्य आवंटी को दे दिया गया है। उन्होंने एलडीए वीसी को रजिस्ट्री के कागजात दिखाए और पुराने आवंटी को बुलाया तो एलडीए ने स्वीकार किया उनके स्तर पर गलती हुई है। अब एलडीए कह रहा है कि प्लाॅट के बदले फ्लैट ले लो। विकास ने मंडलायुक्त से पूछा कि कोई अपने प्लाॅट के बदले फ्लैट क्यों लेगा? विकास ने कहा कि वह इस मामले को न्यायालय ले गए हैं और अब मुख्यमंत्री से भी शिकायत करेंगे। उन्होंने इस मामले में उन्होंने योजना से जुड़े एक अनुभाग अधिकारी पर गंभीर आरोप भी लगाए।
विज्ञापन




--

इस तरह की गई गड़बड़ी



पीड़ित विकास मिश्रा ने बताया कि एलडीए ने 2005 में 16 प्लाॅटों को नीलामी से बेचा, मगर मौके पर 15 लोगों को ही कब्जा दे पाया। एक आवंटी भटक रहा था। अब उसी को समायोजित करने के लिए खेल किया गया है। अब एलडीए कह रहा है कि जो प्लाॅट उन्होंने नीलामी से खरीदा है, उसका नंबर दूसरा है। योजना का काम देखने वाले अनुभाग अधिकारी दिनेश शुक्ला कहते हैं कि जिस प्लाॅट का निर्माण तोड़ा गया वह भूखंड संख्या 540 पर था। वह यह भी कहते हैं कि दीपा मिश्रा की रजिस्ट्री भी सही है। यह गड़बड़ी लेआउट प्लान बनाने वाले नियोजन विभाग और एक बाबू की वजह से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

पार्षद ने की एलडीए की कई शिकायतें



चिनहट द्वितीय वार्ड के भाजपा पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने नागरिक सुविधा दिवस में मंडलायुक्त को बताया कि विभूति खंड में डीएलएफ माईपैड ने तालाब की जमीन पर निर्माण कर लिया है। जमीन को मुक्त कराया जाए। पार्षद ने एलडीए की ओर से कूड़ा पड़ाव के लिए कोई जमीन न दिए जाने की शिकायत भी की। पार्षद ने बताया कि एलडीए ने विभूति खंड में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास करीब 15 साल पहले नलकूप लगाया था, मगर वो अब तक चालू नहीं हुआ। उसे चालू कराया जाए।

--



यह मामले भी आए

0 जानकीपुरम निवासी दिनेश कुमार पाठक ने बताया कि जानकीपुरम गार्डन में भूखंड संख्या-21 पर लगभग 115 वर्गमीटर क्षेत्रफल पर अवैध रूप से हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर मंडलायुक्त ने जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह को तत्काल मौके पर जाकर निर्माण कार्य सील कराने के निर्देश दिए।



0 आलमबाग के कैलाशपुरी निवासी प्रकाश अवस्थी ने बताया कि उन्हें वर्ष 2020 में नीलामी के माध्यम से कानपुर रोड योजना के सेक्टर-जी में दुकान आवंटित हुई थी। किन्हीं कारणवश वह पूरा पैसा नहीं जमा करा पाए और अब प्राधिकरण ने आवंटन निरस्त करने का नोटिस जारी किया है। वह पूरा भुगतान करना चाहते हैं। जिस पर मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

0 रंजीत गुप्ता ने बताया कि बालागंज चौराहे के पास उनका व्यावसायिक कॉम्पलेक्स है। एलडीए ने सीलिंग का नोटिस जारी किया है। वह अब शमन मानचित्र स्वीकृत कराना चाहते हैं। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को शमन मानचित्र की कार्रवाई पूरा कराने के निर्देश दिए।



0 हैवतमऊ मवैया निवासी सुनील कुमार ने कहा कि सीलिंग की कार्रवाई और एफआईआर दर्ज होने के बाद भी एक भवन स्वामी निर्माण करा रहा है। एलडीए वीसी ने प्रथमेश कुमार ने अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण ध्वस्त करने के निर्देश दिए।


--



इन विभागों की आईं इतनी शिकायतें

1. लखनऊ विकास प्राधिकरण - 29



2. नगर निगम - 15



3. लेसा - 04



4. जलकल - 02



5. लोक निर्माण विभाग - 01

एलडीए में आयोजित नागरिक सुविधा दिवस में अपनी पीड़ा सुनाते विकास मिश्रा एवं शिकायतें सुनते अधि

एलडीए में आयोजित नागरिक सुविधा दिवस में अपनी पीड़ा सुनाते विकास मिश्रा एवं शिकायतें सुनते अधि- फोटो : संवाद

एलडीए में आयोजित नागरिक सुविधा दिवस में अपनी पीड़ा सुनाते विकास मिश्रा एवं शिकायतें सुनते अधि

एलडीए में आयोजित नागरिक सुविधा दिवस में अपनी पीड़ा सुनाते विकास मिश्रा एवं शिकायतें सुनते अधि- फोटो : संवाद

एलडीए में आयोजित नागरिक सुविधा दिवस में अपनी पीड़ा सुनाते विकास मिश्रा एवं शिकायतें सुनते अधि

एलडीए में आयोजित नागरिक सुविधा दिवस में अपनी पीड़ा सुनाते विकास मिश्रा एवं शिकायतें सुनते अधि- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed