{"_id":"69ef8faf171f6eb9f106fe47","slug":"bottleneck-in-jewar-bilaspur-people-stuck-in-traffic-jam-for-hours-noida-news-c-491-1-gnd1001-6351-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेवर, बिलासपुर में बॉटलनेक, घंटों जाम में फंस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेवर, बिलासपुर में बॉटलनेक, घंटों जाम में फंस रहे लोग
विज्ञापन
फोटो
-वर्षों से नहीं सुलझी जाम की समस्या, बिलासपुर में नहर चौराहा और जेवर में महर्षि ज्वालाऋषि चौक से निकलना होता है मुश्किल
संदीप वर्मा
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकापर्ण होने के बाद इसके निकट कस्बों की यातायात व्यवस्था अभी नहीं सुधरी है। जेवर, रबूपुरा, दनकौर और बिलासपुर में कुछ स्थानों पर बॉटलनेक प्वाइंट पर जाम की समस्या बरकरार है। इनमें बिलासपुर के नहर चौराहे, जेवर के ज्वालिऋषि चौक पर लंबा जाम लग जाता है। हालांकि, शासन और प्रशासन से कई बार योजनाएं बनी लेकिन अभी भी समस्या बरकरार है।
-- -
बिलासपुर नहर चौराहे पर कई-कई घंटे फंसे रहते हैं वाहन
बिलासपुर नहर चौराहे पर चार प्रमुख रास्ते आकर मिलते हैं। ग्रेटर नोएडा में सिरसा गोलचक्कर के निकट ईस्टर्न पेरिफेरल और आस-पास औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते यहां से भारी वाहन भी बड़ी संख्या में गुजरते हैं। इनमें से एक रास्ता दनकौर कस्बे के लिए जाता है। दूसरा रास्ता सिकंदराबाद को जाता है, इस रास्ते पर दनकौर रेलवे स्टेशन है। तीसरा रास्ता ग्रेटर नोएडा में कासना, सिरसा चौक के लिए जाता है। चौथा रास्ता बुलंदशहर के झाझर और ककोड़ क्षेत्र की ओर जाता है। चारों रास्ते यहां मिलने से कई बार वाहन घंटों फंसे रहते हैं। हालांकि, दनकौर वाले रास्ते पर एक पुल बनाया गया है लेकिन वह भी नाकाफी है।
-- -
ज्वालिऋषि चौक पर लगता है जाम
जेवर तहसील के निकट ज्वालिऋषि चौक पर खुर्जा-बुलंदशहर के लिए एक रास्ता जाता है। इसके अलावा दूसरा रास्ता अलीगढ़ के टप्पल की ओर निकलता है। तीसरा रास्ता बुलंदशहर के झाझर-ककोड़ और यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल रोड के लिए गया है। वहीं, चौथा रास्ता जेवर अनाजमंडी और बाजार के लिए गया है। खुर्जा, बुलंदशहर, टप्पल के लिए निकलने वाले वाहनों और भारी वाहनों के चलते अक्सर लंबा जाम बना रहता है। जेवर के ज्वलिऋषि चौक से होते हुए कच्चे रास्ते के कुछ आगे पलवल जाने के लिए रोड है। यहां से भारी वाहन आकर अन्य रास्तों पर जाते हैं। इसके चलते यहां पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
-- -
रबूपुरा कस्बे में थाने और बाजार के लिए संकरा है रास्ता
रबूपुरा कस्बे में थाने और बाजार वाला रास्ता संकरा है। अक्सर दुकानों के अतिक्रमण और वाहनों के तितर-बितर खड़े होने के चलते जाम लग जाता है। नगर पंचायत और पुलिस की ओर से कई बार अभियान चलाने के बाद स्थिति संभलती है लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति जस की तस हो जाती है।
-- -- -- -- -- -- -- --
दनकौर-बिलासपुर रोड पर बन जाती है जाम की स्थिति
दनकौर कस्बे में दीनदयाल चौराहे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। यहां पर बाजार भी है। इसके अलावा रास्ता सकरा होने के चलते वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार भारी वाहनों के आने के चलते भी जाम की स्थिति बन जाती है।