फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bore wells will also be tested in hotels, banquet halls and restaurants

Noida News: होटल, बैंक्वेट हॉल व रेस्टोरेंट में भी होगी बोरवेल की जांच

Tue, 07 May 2024 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
Bore wells will also be tested in hotels, banquet halls and restaurants
होटल, बैंक्वेट हॉल व रेस्टोरेंट में भी होगी बोरवेल की जांच
विज्ञापन

-भूगर्भ जल विभाग जल्द करेगा शुरू, बोरवेल मिला तो होगी कार्रवाई
-भूजल दोहन के 16 आवेदनों को किया खारिज, 22 उद्योगों को अनुमति
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले के सभी होटल, बैंक्वेट हॉल और रेस्टोरेंट में बोरवेल की जांच होगी। अगर किसी जगह पर बिना अनुमति के बोरवेल मिला तो उन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भूगर्भ जल विभाग आवासीय सोसाइटी, अपार्टमेंट, सरकारी भवन और कार्यालयों में भी वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर की भी जांच करेगा। अगर खामियां होंगी तो उनको तत्काल ठीक करवाया जाएगा।


कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह ने जिला भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की बैठक ली। बैठक में विभाग को जिले के सभी होटल, बैंक्वेट हॉल और रेस्टोरेंट में बोरवेल की जांच करने का फैसला लिया है। भूगर्भ जल विभाग इसका जल्द ही अभियान शुरू करेगा। सीडीओ ने जिला स्तर पर टास्क फोर्स को निर्देशित किया है कि उद्योग, कॉमर्शियल समेत सभी संस्थान में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच करेंगे। तालाबों के जीर्णोद्धार पर भी काम किया जाएगा। वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर की भी जांच होगी। अगर कोई एनओसी लेने के बाद भी वाटर रिचार्ज नहीं कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनकी एनओसी निरस्त होगी। आवासीय सोसाइटी, अपार्टमेंट, सरकारी भवनों, कार्यालय में भी वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर की जांच की जाएगी। वहीं, भूगर्भ जल विभाग की हाइड्रोलॉजिस्ट अंकिता राय ने बताया कि उद्योगों से 57 आवेदन आए हैं। इन्होंने भूजल उपयोग की एनओसी मांगी है। विभिन्न कारण से 16 आवेदन खारिज कर दिए गए हैं। जबकि 22 आवेदन पर एनओसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed