{"_id":"5fa304e58ebc3e9b7766a1cc","slug":"bollywood-also-seen-crazy-for-yida-s-film-city-grnoida-news-noi5466021148","type":"story","status":"publish","title_hn":"यीडा की फिल्म सिटी के लिए बॉलीवुड में भी दिख रहा क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यीडा की फिल्म सिटी के लिए बॉलीवुड में भी दिख रहा क्रेज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा सिटी) में बनने वाली फिल्म सिटी को लेकर बॉलीवुड भी काफी दिलचस्पी दिखा रहा है। फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर के बाद अब अभिनेता अक्षय कुमार के बिजनेस हेड एनके सिंह ने प्रस्तावित फिल्म सिटी (इन्फोटेनमेंट सिटी) का दौरा किया है। उन्होंने प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह से मुलाकात की है और फिल्म सिटी की प्रस्तावित योजना के बारे में जानकारी ली।
प्राधिकरण यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में फिल्म सिटी बनाने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में मधुर भंडारकर ने यहां का दौरा किया था। वे जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से भी मिले। अब अभिनेता अक्षय कुमार के बिजनेस हेड एनके सिंह ने फिल्म सिटी का दौरा किया है। ग्रेनो में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े अमित बैसोया और उमेश बंसल के साथ एनके सिंह ने फिल्म सिटी की प्रस्तावित क्षेत्र देखा है। बैसोया ने बताया कि बॉडी बिल्डर अरहान चौधरी अक्षय कुमार की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, जबकि एनके सिंह 30 वर्षों से अक्षय कुमार की कंपनियों का कामकाज देख रहे हैं। अक्षय कुमार और उनके सहयोगी मुंबई में एक कंसोर्सियम बना रहे हैं। यह कंसोर्सियम प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए काम करना चाहता है। इसके अलावा एनके सिंह ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ से मुलाकात की। उन्हें अपनी योजना के बारे में बताया।
बता दें कि यमुना प्राधिकरण के फिल्म सिटी की तकनीकी आर्थिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट (टीईएफआर) बनाने के लिए आरएफपी निकाल दिया है। अब शासन ने यमुना प्राधिकरण से कहा है कि वे जल्द टीईएफआर बनाने वाली कंपनी का चयन कर लें, जिससे दिसंबर तक रिपोर्ट बन सके। इस योजना को तेजी के साथ पूरा किया जाना है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिल्म सिटी की टीईएफआर बनाने के लिए आरएफपी निकाल दिया गया है। इसी माह के अंत तक एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा।