{"_id":"6933f423629ea4f3b80a9aef","slug":"body-of-youth-found-in-canal-after-eight-days-in-noida-friends-accused-of-murder-2025-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आठ दिन बाद नहर में मिला युवक का शव, झाड़ियों में अटका था; दोस्तों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आठ दिन बाद नहर में मिला युवक का शव, झाड़ियों में अटका था; दोस्तों पर हत्या का आरोप
Sat, 06 Dec 2025 02:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी
अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:45 PM IST
विज्ञापन
आठ दिन बाद मिला युवक का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गौतमबुद्धनगर जिले की दनकौर कोतवाली इलाके के अस्तौली गांव में गायब युवक का शव आठ दिन बाद नहर से बरामद हुआ है। शनिवार की दोपहर एनडीआरएफ की टीम ने घटना स्थल से करीब पांच किमी दूर शव बरामद किया।
शव झाड़ियों में अटका हुआ मिला है। शव मिलते ही बडी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अस्तौली गांव निवासी मनीष 29 नवंबर से गायब था। उसके साथ दो दोस्त भी गायब थे। परिजनों ने आशंका थी कि दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। करीब तीन दिन पहले पुलिस ने आरोपी दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जांच में पता चला कि दोस्तों ने गला दबाकर मनीष की हत्या कर दी और जमालपुर पुल से शव को नहर में फेंक दिया। उसके बाद से एनडीआरएफ की टीम नहर में शव की तलाश कर रही है। तीन दिन की मशक्कत के बाद शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने शव तलाशने में सफलता मिली।
शव करीब पांच किमी आगे नहर में मिला है। पुलिस ने बताया कि शव झाड़ियों में अटका हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।