फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   body of newborn wrapped in cloth was found in dustbin of ATS Hamlet Society

ये कैसी निर्दयी मां: डस्टबिन में मिला नवजात का शव, सोसाइटी में मचा हड़कंप; अब सीसीटीवी फुटेज से सच आएगा सामने

Wed, 07 Feb 2024 08:17 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 07 Feb 2024 08:17 PM IST
सार

एटीएस हेमलेट सोसाइटी के डस्टबिन में कपड़े से लिपटा एक नवजात का शव मिला। यह घटना सेक्टर-107 स्थित एटीएस हेमलेट सोसाइटी की बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन
body of newborn wrapped in cloth was found in  dustbin of ATS Hamlet Society
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-107 स्थित एटीएस हेमलेट सोसाइटी में रखे डस्टबिन में एक नवजात बच्चे के शव कपड़े से लिपटा मिला। मंगलवार दोपहर बाद शव मिलने के बाद सिक्योरिटी गार्ड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस जांच कर रही है और सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आशंका जताई जा रही कि सोसाइटी में ही रहने वाली किसी महिला ने डस्टबिन में नवजात को फेंका है।

विज्ञापन

डस्टबिन में मिला नवजात का शव
बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-107 स्थित एटीएस हेलमेट सोसाइटी में रखे एक डस्टबिन पर कुछ पक्षी मंडरा रहे थे। काफी देर तक पक्षियों को मंडराता देख सोसाइटी की एक सिक्योरिटी गार्ड ने डस्टबिन में जाकर देखा तो कपड़े में लिपटा एक नवजात का शव पड़ा हुआ था। सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी सूचना तुरंत सोसाइटी के पदाधिकारियों व मेंटनेंस टीम को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लिया
इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी अविवाहित मां ने बच्चे को जन्म देने के बाद फेंक दिया। सोसाइटी में डस्टबिन में नवजात के शव मिलने की चर्चा होती रही। 

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि डस्टबिन में मिला नवजात लड़का है और पुलिस की टीम सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है। पुलिस को इस मामले में कई अहम सुराग भी मिले हैं। पिछले साल कोतवाली फेज तीन क्षेत्र में नाले के किनारे एक नवजात मिला था। रोते हुए बच्चे की आवाज सुनकर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी जान बच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed