{"_id":"69764e2cf14314f88e0f4c23","slug":"body-of-missing-married-woman-found-in-canal-noida-news-c-24-1-pal1006-121214-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लापता विवाहिता का शव नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लापता विवाहिता का शव नहर में मिला
विज्ञापन
-गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, लगी वाहनों की कतारें
-आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर माने
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। शुक्रवार सुबह से लापता हुई मढनाका गांव की विवाहिता नीतू का शव रविवार दोपहर को बीघावली स्थित गुरुग्राम नहर पुल के पास मिल गया। ग्रामीणों ने सर्च अभियान चलाकर शव निकाला। शव मिलने के बाद मढनाका गांव के लोगों में आक्रोश बन गया। ग्रामीणों ने हथीन नूंह रोड पर मृतका का शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलने पर हथीन थाना प्रभारी हरिकिशन एवं मण्डकौला चौकी पुलिस के कार्यकारी प्रभारी संजय मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
ग्रामीण चाहते थे कि पहले आरोपियों की गिरफ्तारी हो इसके बाद में शव को उठाया जाएगा। लगभग एक घंटे तक ग्रामीणों एवं पुलिस के मध्य वार्ता हुई। थाना प्रभारी हरिकिशन ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जो भी शिकायत देंगे उसको दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। समाचार भेजे जाने तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। इस बीच पुलिस को नीतू का एक सुसाइड नोट भी मिला। सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि मण्डकौला पुलिस चौकी के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर संजय ने की। सुसाइड नोट में क्या लिखा है यह अभी घोषित नहीं किया गया है।
इस बीच मृतका नीतू के पिता लखन ने हथीन थाना में थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है कि 22 जनवरी को नीतू के साथ उसकी सास जगवती, ननद राजबाला, संतोष व नीतू के पति दिनेश ने मारपीट की थी। मारपीट से नीतू का मानसिक संतुलन खराब हो गया। लखन नीतू को मायके के गांव मढनाका में ले आए। 23 जनवरी को नीतू ने गुरुग्राम नहर में छलांग लगा दी। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि नीतू का सुसाइड नोट डायल 112 टीम को नहर की पटरी पर मिला है। सुसाइड नोट में एक अन्य विवाहिता द्वारा भी प्रताड़ित करने का उल्लेख है। नीतू के पिता लखन ने आरोप लगाया है कि नीतू को उसका देवर रोहित भी प्रताड़ित करता था। थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।