{"_id":"68bb25c15760da3bab062f00","slug":"body-of-a-minor-found-in-the-water-tank-of-the-old-mcd-office-noida-news-c-340-1-del1004-103840-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुराने एमसीडी कार्यालय के पानी टंकी में मिला नाबालिग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुराने एमसीडी कार्यालय के पानी टंकी में मिला नाबालिग का शव
विज्ञापन
-राजौरी गार्डन इलाके में है कार्यालय, बोरी में बंद कर टंकी डाला गया था
-पहचान छिपाने को सिर व चेहरा कुचला
-पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया शव
मर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन इलाके में शुक्रवार दोपहर पुराने एमसीडी कार्यालय के पानी की टंकी में 16 साल के नाबालिग का शव मिला। शव को बोरे में बंद कर टंकी में डाला गया था। पहचान छिपाने के लिए उसके सिर और चेहरे को कुचला दिया गया था। मृतक की पहचान रघुवीर नगर निवासी पार्थ सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उसके परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3.15 बजे पुलिस को राजौरी गार्डन में विशाल एन्क्लेव के पास पुराने एमसीडी कार्यालय में पानी की टंकी में एक शव पड़े होने की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि कार्यालय काफी समय से बंद है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस के साथ साथ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को टंकी से बाहर निकाला गया। शव को बोरे में बंद कर डाला गया था। उसके सिर और चेहरे को किसी भारी चीज से कुचल दिया गया था। छानबीन में पता चला कि रघुवीर नगर का रहने वाला पार्थ कुछ दिन से लापता है। जो अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इलाके में रहता है। परिवार वाले घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पहुंच गए और उसकी शिनाख्त की। परिवार वालों ने बताया कि दो दिन पहले पार्थ अपने किसी दोस्त के साथ खेलने के लिए निकला था। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम से मौके का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।