फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Blueprint of Fintech City ready, plan to be launched in September

Noida News: फिनटेक सिटी का खाका तैयार, सितंबर में लांच होगी योजना

Mon, 26 Aug 2024 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
Blueprint of Fintech City ready, plan to be launched in September
फिनटेक सिटी का खाका तैयार, सितंबर में लॉन्च होगी योजना
विज्ञापन

- वित्तीय कारोबार से जुड़ी टॉप 500 फॉर्च्यून कंपनियों व संस्थाओं को आमंत्रित करेगा यीडा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। वित्तीय कारोबार से जुड़ी कंपनियों को एक जगह स्थापित करने के लिए तैयार यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक प्राधिकरण (यीडा) की फिनेटक सिटी योजना का खाका पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। इस योजना के तहत यीडा सितंबर में भूखंड योजना लॉन्च करेगी। सेक्टर-11 में बसने वाली इस सिटी में वित्तीय कारोबार से जुड़ी टॉप 500 फॉर्च्यून कंपनी एवं संस्थाओं को आमंत्रित किया जाएगा।

गुजरात की गिफ्ट सिटी की तर्ज पर विकसित होने वाली फिनटेक सिटी में ऑनलाइन बैंकिंग, निवेश, रिसर्च, क्राउड फंडिंग, डिजिटल मनी, स्टॉक एक्सचेंज एवं बीमा कंपनियां, शॉपिंग सेंटर, ई-पेमेंट गेटवे प्लेटफॉर्म जैसी निजी व सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं को भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए सिंगापुर, दुबई और गुजरात की गिफ्ट सिटी का अध्ययन किया गया है। इस योजना के तहत 750 एकड़ में विकसित होने वाली फिनटेक सिटी में एयरपोर्ट और फिल्म सिटी स्थापित होने के कारण निवेश की अपार संभावना है। यहां निवेश करने वाली कंपनियों को अलग से लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं होगी। फिनटेक में प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर और इंटरनेट के उपयोग के माध्यम से ग्राहकों को बैंकिंग और बीमा जैसी वित्तीय सेवाएं प्रदान की जाती हैं। फिनटेक सिटी में यह सभी अलग कंपनियां हैं, इसलिए इनके लिए एंकर यूनिट भी चयनित होगी, ताकि कंपनी के कार्यों के हिसाब से माहौल तैयार हो सके। यहां निवेश करने वाली कंपनियों को नई औद्योगिक नीति का लाभ मिलेगा। यीडा के सीईओ डाॅ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिनटेक सिटी के लिए जल्द ही तैयारी पूरी कर योजना लांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed