{"_id":"64a5b6aea54ff4e2be0f9785","slug":"blue-line-metro-speed-stopped-due-to-rain-noida-news-c-1-noi1096-692499-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बारिश से थमी ब्लू लाइन मेट्रो की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बारिश से थमी ब्लू लाइन मेट्रो की रफ्तार
विज्ञापन
बारिश से थमी ब्लू लाइन मेट्रो की रफ्तार
-आरके आश्रम स्टेशन पर आधे घंटे तक रुकी रही मेट्रो, नोएडा तक असर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/नई दिल्ली। बारिश के कारण बुधवार शाम मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा बाधित हो गई। आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन पर करीब आधे घंटे तक संचालन बंद रहा। इसका असर नोएडा तक दिखाई दिया। सेवा बाधित होने से स्टेशनों पर बेतहाशा भीड़ बढ़ गई। घंटेभर तक यात्री परेशान रहे।
बुधवार शाम करीब 6.30 बजे मेट्रो की सेवाएं बाधित हो गईं। ऐसे में दफ्तरों की छुट्टी का समय होने से मेट्रो स्टेशनों में यात्रियों की भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक आरके आश्रम स्टेशन में करीब 30 मिनट तक मेट्रो खड़ी रही। दिल्ली और नोएडा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को मेट्रो के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके बाद भी जब मेट्रो चली तो काफी धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ी। ब्लू लाइन मेट्रो द्वारका सेक्टर-21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच चलती है। व्यवस्था बनाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा कि अचानक हुई बारिश के चलते कुछ देर के लिए परेशानी हुई लेकिन, कुछ देर बाद ही सेवाएं बहाल कर दी गईं।