{"_id":"6ad38e30f17743a0e307bad5","slug":"blos-stationed-at-booths-applications-for-adding-names-submitted-grnoida-news-c-23-1-lko1064-109503-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बूथों पर बैठे बीएलओ, जमा किया नाम जोड़ने का आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बूथों पर बैठे बीएलओ, जमा किया नाम जोड़ने का आवेदन
विज्ञापन
जेवर के मतदेय स्थल पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण करती जिलाधिकारी मेधा रूपम । स्रोत सूचन
फोटो
-जिले में शनिवार को हुआ विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान
ग्रेटर नोएडा। जिले में शनिवार को तीनों विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। सभी बूथों पर बीएलओ ने बैठकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने का काम किया। अभियान को लेकर प्रशासनिक अफसर भी मुस्तैद रहे। विशेष अभियान में दो हजार से अधिक फार्म-6 जमा कराए गए।
अभियान के तहत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 1800 से अधिक बूथों पर बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बैठे। वहां लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, कटवाने और त्रुटियों को ठीक कराने के लिए आवेदन किया। एक जनवरी, 2027 को 18 साल पूरी करने वाले युवाओं का नाम भी मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम मेधा रूपम उच्च प्राथमिक विद्यालय सेक्टर-12, नोएडा और पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय जेवर के बूथों पर पहुंची। वहां मतदाता पंजीकरण से संबंधित व्यवस्थाओं, आवेदन प्रक्रिया में उपलब्ध कराई जा रही सहायता और बीएलओ की उपस्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ कार्य किया जाए। ब्यूरो