फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bloodied bodies of young man and woman found in car on Valentine's Day

Noida News: वेलेंटाइन डे पर कार में मिला युवक-युवती का लहूलुहान शव

Sat, 14 Feb 2026 09:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Bloodied bodies of young man and woman found in car on Valentine's Day
युवक के हाथ में मिली पिस्टल, शुरुआती जांच में गोली मारकर हत्या और आत्महत्या
विज्ञापन

शुक्रवार शाम दोनों के परिजनों ने पुलिस में की थी गुमशुदगी की शिकायत

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। वेलेंटाइन डे के दिन शनिवार को सेक्टर-107 में सड़क किनारे कार में युवक-युवती मृत मिले। दोनों लहूलुहान थे। युवक के हाथ में पिस्टल थी। आशंका है कि युवक ने पहले युवती की गोली मारकर हत्या की फिर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने कार का लॉक खोलकर दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी सुमित कुमार (32) और सलारपुर निवासी रेखा (28) के शवों को बाहर निकाला। प्राथमिक जांच में इस घटना को प्रेम-प्रसंग में पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों शुक्रवार शाम से अपने घर नहीं पहुंचे थे।

डीसीपी यमुना प्रसाद का कहना है कि कार के अंदर से पिस्टल व दो खाली खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। राहगीरों ने कार के अंदर युवक-युवती के शव की सूचना दी थी। सुमित का त्रिलोकपुरी में पानी का प्लांट है। रेखा सेक्टर-62 की कंपनी में काम करती थीं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम-संबंध था और शादी को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि दोनों शुक्रवार शाम से ही साथ थे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम से दोनों लापता थे
पुलिस की जांच में पता चला है कि सुमित शुक्रवार शाम को घर से अल्ट्रोज कार लेकर निकले थे। इसके बाद से घर वाले उन्हें तलाश रहे थे। इस मामले में परिजनों ने दिल्ली के मयूर विहार फेज वन थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। रेखा भी शुक्रवार को ऑफिस से घर के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं पहुंची थी। परिजनों ने रेखा की गुमशुदगी की शिकायत कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------------------------------------
दोस्ती, प्यार और विवाद : 15 साल से एक-दूसरे का जानते थे, कई बार हुआ विवाद, थाने तक पहुंचा था मामला
नोएडा। सुमित व रेखा 15 साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे। परिजनों ने बताया है कि दोनों की शादी करने को लेकर परिवार में बहुत विरोध था। इससे दोनों परेशान भी थे। दोनों मिलते भी थे और उनमें लड़ाई भी हुई थी। शनिवार को जब सेक्टर-107 में दोनों का शव मिला तब सोशल मीडिया पर मोबाइल पर भेजा गया सुमित का मैसेज वायरल होने लगा जिसमें लिखा है कि उसकी आत्महत्या की जिम्मेदार युवती है। अब वह किसी और से शादी करने जा रही है। इस मैसेज की सत्यता की जांच पुलिस कर रही है। हालांकि पुलिस की जांच इसके आसपास ही है।
सुमित दिल्ली स्थित अपने घर से शुक्रवार शाम पांच बजे और रेखा अपने सेक्टर-62 स्थित दफ्तर से सात बजे निकली थीं। इसके बाद दोनों का संपर्क परिजनों से नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात नोएडा में हुई और वे कार में साथ घूमते रहे।
युवती के परिवार का कहना है कि उसका मोबाइल फोन सुबह लगभग सात बजे तक ऑन था लेकिन पुलिस ने उसे तलाशने के प्रयास ठीक से नहीं किए। परिवार का आरोप है कि युवक पहले भी युवती को परेशान करता था और इस संबंध में शिकायत भी दी गई थी। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। युवती के घर वालों ने पुलिस से अनहोनी होने की आशंका भी जताई थी।
पुलिस की टीम कार के अंदर से खून व अन्य साक्ष्य के नमूने लिए। हथियार की बैलिस्टिक जांच होगी। इससे गोली की दिशा व दूरी के बारे में पता चलेगा। युवक और युवती दोनों के सिर में गोली लगी है। कार से बरामद पिस्टल अवैध है। प्रत्यक्षदर्शी कार से शराब की बोतल भी मिलने की बात कह रहे हैं लेकिन पुलिस इन्कार कर रही है।

एडीसीपी मनीषा सिंह का कहना है कि इस मामले में की जांच सभी पहलुओं पर की जा रही है। दोनों के मोबाइल की जांच की जा रही है।

---------

घर से कुछ दूरी पर मिला शव



सेक्टर-107 में जिस स्थान पर युवक व युवती का शव मिला वहां से कुछ दूरी पर सलारपुर में युवती का घर है। युवक व युवती के बीच प्रेम-संबंध से घर के कई लोग नाखुश थे। कुछ समय पहले युवती के घरवालों ने सुमित के खिलाफ थाने में छेड़खानी की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस के सामने लिखित में उसने माफी मांगी थी कि आगे से वह युवती को परेशान नहीं करेगा।
---------
50 से अधिक सीसीटीवी खंगाले

इस घटना के बाद पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस युवती के ऑफिस, युवक के घर व घटनास्थल के आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले हैं। इससे पता चलेगा कि दोनों की मुलाकात कहां हुई थी और वे कहां-कहां गए थे। इससे स्थिति स्पष्ट होगी। इस घटना के बाद दोनों के परिजन कोतवाली सेक्टर-39 पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed