{"_id":"5e1a2b6d8ebc3e878d5d7909","slug":"blind-murder-only-informant-system-work-stf-noida-news-noi4851205153","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव हत्याकांड 'ब्लाइंड मर्डर' है, मुखबिर तंत्र ही कारगर : एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव हत्याकांड 'ब्लाइंड मर्डर' है, मुखबिर तंत्र ही कारगर : एसटीएफ
Sun, 12 Jan 2020 01:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में गौरव चंदेल की हत्या सोमवार रात को हुई थी, लेकिन अभी तक जांच टीमों के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। जबकि एसटीएफ, क्राइम ब्रांच, एसओजी, सर्विलांस टीम समेत सभी विंग के तेज तर्रार अधिकारियों को हत्याकांड का खुलासा करने में लगाया गया है, लेकिन हत्यारे गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन
एसटीएफ के डिप्टी एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पूरी तरह से ब्लाइंड मर्डर है। अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे बदमाशों को पकड़ा जा सके या उनकी पहचान की जा सके। सर्विलांस से ज्यादा मुखबिर तंत्र पर भरोसा किया जा सकता है, क्योंकि सर्विलांस की जांच में अब तक नतीजा शून्य निकला है।
विज्ञापन
जिस तरह बदमाशों ने घटना के कुछ देर बाद ही फोन को बंद कर दिया और घटनास्थल पर भी कोई साक्ष्य नहीं छोड़ा है। उससे साबित होता है कि बदमाश प्रोफेशनल हैं।
पुलिस व एसटीएफ घटनास्थल पर शनिवार को क्राइम सीन को दोहराना चाहती थी, लेकिन किसी कारण व्यवस्था नहीं बन पाई। एसटीएफ ने कई एंगल से क्राइम सीन को समझने की कोशिश की, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
मोबाइल नंबर की लोकेशन की फिर से जांच
शनिवार सुबह पुलिस और एसटीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसटीएफ ने कई तरीके से क्राइम सीन को समझने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया। वहीं, गौरव चंदेल के मोबाइल नंबर की लोकेशन को दोबारा जांचा गया। ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर में लोकेशन मिली, वहां जाकर आसपास के इलाकों की जांच की गई।